Mukesh Ambani

यूपी के हर कोने में होगा 5G, युवाओं को देंगे एक लाख नौकरी: मुकेश अंबानी

428 0

लखनऊ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आरआईएल चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ में इसकी घोषणा की।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में अगले चार साल में 5जी सर्विस शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार समेत दूरसंचार नेटवर्क विस्तार के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उनके समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो दिसंबर, 2023 तक पूरे राज्य में 5जी सेवाएं शुरू कर देगी।

आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर के लिए अपने 5जी रोल-आउट को पूरा कर लेगा। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अंबानी ने कहा कि पेट्रोरसायन से दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करने के साथ क्षेत्र में एक जैव-ऊर्जा कारोबार शुरू करेगा।

रिलायंस प्रदेश के युवाओं को देगा 1 लाख से ज्यादा जॉब

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले चार सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इससे हम 1 लाख से अधिक नौकरियां देंगे।

यूपी को सुशासन से गुड गवर्नेंस से पहचाना जा रहा है: पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह अपनी तरह का पहला बजट है जिसमें देश के नींव को मजबूत करने  वाले रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च खर्च करने का प्रस्ताव है। यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भारत एक मजबूत विकास पथ पर चल चुका है।

Related Post

Veeragatha 4.0 Project

वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट में 45 लाख से अधिक नामांकन के साथ देश में यूपी अव्वल

Posted by - November 5, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi  Government) ने वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट (Veeragatha 4.0 Project) में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर देश…

ममता बनर्जी का भाजपा पर पलटवार, कहा- चुनाव के दौरान 1 हजार बाहरी गुंडे बंगाल में आए थे

Posted by - September 8, 2021 0
पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एकबार फिर से सियासत शुरु हो गई है, ममता…

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस…