Rajini kanth

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

1200 0
नई दिल्ली । सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष फिल्म जगत की शख्सियत को यह पुरस्कार दिया जाता है। जूरी का एक पैनल विजेता का चुनाव करता है।
रजनीकांत को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपरस्टार रजनीकांत को बधाई दी। PM ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें ढेर सारी बधाई।

अभिनेता और नेता कमल हासन ने भी सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा ‘मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।’

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

Posted by - December 25, 2022 0
चम्पावत। जिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम किताब कौथिग कार्यक्रम…
cm yogi

ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहूति नहीं, बल्कि नए युग का शुभारंभ हैः सीएम योगी

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ध्वजारोहण समारोह में अपनी बातों का आगाज सियावर रामचंद्र भगवान, माता…