Vacant 2002 Posts

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के 4868 अध्यापक, मनचाहे जिले में पा सकेंगे तैनाती

913 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Basic Education Council )के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 4868 टीचरों के पारस्परिक तबादले (Mutual Transfer) कर दिए गए हैं। परिषद की ओर से तबादलों की लिस्ट (Transfer List) बुधवार रात वेबसाइट पर जारी की गई। तबादले के लिए कुल 9641 टीचरों ने ऑनलाइन आवेदन (online Apply) किया था।

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

मनचाहे जिलों में पा सकेंगे तैनाती
बता दें कि तीन साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले पुरुष शिक्षकों और एक साल की सेवा अवधि वाली महिला शिक्षिकाओं के तबादले किए गए हैं। अब प्रदेश के कुल 4868 अध्यापक मनचाहे जिलों में तैनाती पा सकेंगे। शिक्षकों के संबंधित जिलों से रिलीव और ज्वाइन करने के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों ने किया था ऑनलाइन आवेदन
पारस्परिक अंतर जिला तबादले के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। एनआइसी की वेबसाइट पर 9641 शिक्षकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने आवेदन की जांच की तो 5074 के आवेदन पत्रों का सत्यापन हुआ। 4567 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।   सत्यापित 5074 आवेदनों के सापेक्ष 2434 यानी 4868 को अंतर जिला तबादले का लाभ दिया गया है, उनकी सूची वेबसाइट पर डाली जा रही है।

इन शिक्षकों का तबादला

  • सहायक अध्यापक प्राथमिक : 2068
  • पुरुष : 1390
  • महिला : 678
  • सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक या प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल : 366
  • पुरुष : 301

Related Post

natural farming

उत्तर प्रदेश को जैविक खेती के लिहाज से देश का हब बनाना सीएम योगी की मंशा

Posted by - January 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जब भी किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों से रूबरू होते हैं। प्राकृतिक, जैविक, गो आधारित…
AK Sharma met PM Modi

पीएम मोदी से एके शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट, प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने…
MOU signed between Tata Motors and ITI Aliganj

टाटा मोटर्स और आईटीआई अलीगंज के बीच ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के लिए MOU पर हस्ताक्षर

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण…

क्या अगले साल अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी? रवि किशन ने दिया कसा विपक्ष पर तंज

Posted by - July 26, 2021 0
अगले साल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक पार्टियों में गहमागहमी शुरू…