लखनऊ जेल में पीएफआई कैदियों से मिलने आईं 4 महिलाएं गिरफ्तार

558 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जेल में बंद पीएफआई कैदियों से मिलने आईं 4 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह महिलाएं फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ मिलने आए थी। तत्काल गोसाईगंज पुलिस को चारों महिलाओं को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही। महिलाएं फर्जी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट लगाकर और अन्य दस्तावेजों के साथ मिलने आई थीं। जांच के दौरान जेलर ने गलती पकड़ ली।

बता दें कि पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कश्मीर के रहने वाले बदरुद्दीन और फिरोज को विस्फोट के साथ एटीएस ने पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

आरटी-पीसीआर की फर्जी रिपोर्ट मिली

पीएफआई कैदियों से मिलने आई चार महिलाओं ने आरटी- पीसीआर की रिपोर्ट पेश की तो शक होने पर जेलर को सूचना दी गयी। हालांकि जेलर ने जब गुड़गावं स्थित लैब पर सूचना मांगी तो पाया कि उनकी लैब में एक ही रिपोर्ट आई थी सैम्पल के लिए। अन्य तीन को लेकर कोई और रिपोर्ट जारी नहीं की गई।

जेलर ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा लिख लिया है और अन्य दस्तावेज लेकर जांच की जा रही है। लखनऊ जेल के जेलर अजय राय के मुताबिक, महिलाएं 4 पीएफआई के कैदियों से मिलने आयी थी चुकी मिलने के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ होनी जरूरी होती है। जब चेक किया गया तो पाया गया कि महिलाएं अपने साथ फर्जी रिपोर्ट लेकर आई थीं। पुलिस को सूचना देकर मुकदमा लिख लिया गया है।

23 सितम्बर को दोनों कैदियों की पेशी थी जिसे लेकर कमिश्नर का अलर्ट था। जिसके बाद पेशी जेल में रहकर की गई थी। ऐसे में 4 महिलाएं जब मिलने आईं तो गहनता से पूछताछ की गई। एसीपी गोसाईगंज स्वेता चौधरी के मुताबिक, महिलाएं फर्जी रिपोर्ट लेकर जेल पहुंची थी, जिसपर मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य दस्तावेजों के साथ जांच की जा रही है।

Related Post

Akhilesh

शपथ ग्रहण में सीएम हमें बुलाएंगे नहीं, बुलाएंगे तब भी नहीं जाऊंगा

Posted by - March 21, 2022 0
आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचे। वहां उन्होंने कहा…
Strong presence of UP in Davos 2026

वैश्विक निवेश मिशन तेज, दावोस में टीम योगी का वैश्विक निवेशकों से संवाद

Posted by - January 19, 2026 0
दावोस/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की…
cm yogi

विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए: सीएम योगी

Posted by - August 17, 2022 0
सहारनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। अपने भाषण से उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भर…
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश, हर विकास प्राधिकरण में कन्वेंशन सेंटर के लिए तैयार करें प्रस्ताव

Posted by - November 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को राज्य की नवीन टाउनशिप नीति के संबंध में…