CM Yogi

मेरठ मंडल में लगेंगे 35 oxygen plant

1327 0

मेरठ। कोरोना की तीसरी लहर से पहले प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को  नोएडा में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिले के कोविड कमांड सेंटर का भी निरीक्षण किया।

जहां जिलाधिकारी व कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से पूरे जिले के कोविड अस्पताल के बारे में बातचीत की। साथ ही मरीजों के बारे में और उन्हें मिल रहे चिकित्सा व्यवस्था के बारे में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। पूरे जिले में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे हैं वहां कोविड कमांड सेंटर से उन्हें जोड़ा गया है।

गांवों में कोरोना संक्रमण रोकना प्राथमिकता : Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस कोविड अस्पताल भी कमांड सेंटर से देखा। जहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। यह पुलिस का प्रदेश में पहला पुलिस कोविड अस्पताल है। जिसमें 30 बेड की व्यवस्था है और यह लेवल 2 का बनाया गया है। इसमें पुलिस लाइन अस्पताल व अन्य सरकारी अस्पताल के सरकारी डॉक्टर कोरोना का इलाज कर रहे हैं। इससे पहले पुलिसकर्मियों को दिन या रात में अन्य अस्पतालों में भर्ती होना पड़ता था।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते थे। इसके लिए सभी कमिश्नरी के बाहर चौधरी चरण सिंह पार्क के सामने पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। एसपी क्राइम राम अर्ज के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओंको पुलिस ने रोक लिया।

एसपी क्राइम ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता कमिश्नरी में नहीं जा सकता और ना ही अंदर जाने की  अनुमति  है। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर पुलिस से तीखी नोकझोंक की। कार्यकर्ता कमिश्नरी के बाहर बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। भाकियू नेताओं ने कहा है कि किसानों की मांगे नहीं सुनी जा रही हंै और प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है।

Related Post

बीजेपी

बीजेपी ने 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, झांसी से अनुराग शर्मा का नाम

Posted by - April 6, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को अपने 24 उम्मीदवारों को मैदान में…

योगी सरकार ने त्योहारी सीजन के लिए जारी किए निर्देश, सांस्कृतिक-धार्मिक भावनाओं का हो सम्मान

Posted by - September 27, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अफसरों संग बैठक में कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा…
CM Yogi

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

Posted by - March 26, 2024 0
लखनऊ । लोकसभा आम चुनावों की घोषणा के बाद अब बुधवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) फुल एक्शन में…

हरियाणा सरकार गुरुग्राम में बनाएगी पहला हेली हब, केंद्र ने दी मंजूरी

Posted by - October 14, 2021 0
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हेली हब बनाने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के इस…
DM Savin Bansal

गिफ्ट डीड शर्तों का उल्लंघन; नाफरमानी पर; चला डीएम के न्याय का हथोड़ा; डीड कैंसिल

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के राज में जिला प्रशासन सामाजिक कर्तव्य से विमुख लोगों को अपनी न्याय…