Solar Trees

रामोत्सव 2024: श्रीराम नगरी में सोलर ट्री से दूधिया रोशनी में नहाए 34 पार्क

345 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का अयोध्या को सोलर सिटी (Solar City) के रूप में विकसित करने का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या सौर ऊर्जा से दूधिया रंग से गुलजार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राचीन नगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को बिजली पर निर्भरता खत्म करने के लिए यूपीनेडा पूरी तरह से जुटा है। योगी सरकार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) एक के बाद एक नये प्रयोग कर रहा है।

इसी कड़ी में पार्कों में लगाए जा रहे सोलर ट्री (Solar Trees) भी अब दूधिया रोशनी बिखेरने के लिए तैयार होने लगे हैं। अयोध्या की गलियों, प्रमुख चौराहों, मार्गों, घाटों के बाद अब पार्कों में सोलर ट्री लगाए जा रहे हैं। फिलहाल 34 पार्कों में एक किलोवाट तथा आठ पार्कों में ढाई किलोवाट के सोलर ट्री (Solar Trees) लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक किलोवाट के छह व ढाई किलोवाट से जुड़े 10 स्थानों पर तेजी से काम चल रहा है। अयोध्या के पार्कों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने की दिशा में प्रयास शुरू हो गया है। फिलवक्त शहर के 52 स्थानों को चयनित किया गया है।

सूर्य वंश की राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार

8 स्थानों पर लग चुके हैं ढाई किलोवाट के सोलर ट्री (Solar Trees) 

यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय ने बताया कि 52 स्थानों पर सोलर ट्री लगाना प्रस्तावित था। इनमें से 34 पार्कों में एक किलो वाट के सोलर ट्री लग चुके हैं। शेष छह स्थानों पर काम चालू है। शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 18 अन्य स्थानों को समृद्ध करने की योजना है। यहां ढाई किलोवाट के सोलर ट्री लग रहे हैं। आठ जगहों पर यह लग चुके हैं। शेष पर कार्य हो रहा है।

पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा सोलर ट्री (Solar Trees) का उपयोग

पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सोलर ट्री (Solar Trees) का प्रयोग किया जा रहा है। इसके ऊपरी हिस्से में सोलर प्लांट होंगे और ट्री की पत्तियों के निचले हिस्से से प्रकाश होगा। इसमें पांच से 6 लाइट होंगी। शाम होते ही पार्क खुद ब खुद रोशनी से जगमग हो उठेंगे। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट प्रति सोलर ट्री लाइट की कीमत लगभग 2 लाख 82 हजार रुपये है।

इन स्थानों पर लगाए जा चुके हैं 1 किलोवाट के ट्री प्लांट

सर्किट हाउस, आयुक्त कार्यालय, सूर्यकुंड दर्शन नगर गेट के पास, स्टेट बैंक कॉलोनी मो. बछड़ा सुल्तानपुर, सामुदायिक केंद्र पार्क साहबगंज वार्ड मो. वैदही नगर, बलदेव एकेडमी पंपहाउस पार्क के सामने वाला पार्क कौशलपुरी फेज-1, योगा केंद्र के सामने वाला पार्क कौशलपुरी फेज-1. ट्यूबवेल वाला पार्क बहादुरगंज वार्ड रोहिणी कॉलोनी, शिव मंदिर वाला पार्क अमानीगंज समेत अनेक स्थानों पर ट्री प्लांट लगाए जा चुके हैं।

इन पार्कों में लगाए जा चुके हैं ढाई किलोवाट के सोलर ट्री (Solar Trees) प्लांट

लाल पार्क साकेतपुरी, नवग्रह पार्क सूर्यकुंड, श्रीराम गेस्ट हाउस के पास अश्वनीपुरम, सर्किट हाउस पार्क, योग वाला पार्क अवधपुरी, अनुराग मिश्र के घर के सामने वाले पार्क कौशलपुरी, एलआईजी 71 पेज-2 कौशलपुरी, जेबी पुरम पार्क, केशवधाम के सामने वाला पार्क अवधपुरी में सोलर ट्री (Solar Trees) प्लांट लग चुके हैं। शेष स्थानों पर यह कार्य तेजी से चल रहा है

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना की दूसरी लहर ‘मोदी-निर्मित त्रासदी’, बंगाल को नहीं चाहिए ‘डबल इंजन’ की सरकार

Posted by - April 21, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप…
plastic

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस पर ‘यूपी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव’ का आज आयोजन

Posted by - July 3, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए…
PM Modi

जिनके अपने होश ठिकाने में नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे : मोदी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी की धरती से इंडी गठबंधन को सीधे सीधे निशाने पर लिया। बनास…
CM Yogi

रामोत्सव 2024: 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए सीएम योगी

Posted by - January 19, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से…