Abha ID

डिजिटल हो रहा उत्तराखंड, 30 लाख से अधिक बन चुकी हैं हेल्थ आईडी

286 0

देहारादून।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। सूचना क्रांति के दौर में उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी तेजी से डिजिटल होता जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission) के तहत यहां 30.61 लाख से अधिक लोग अपनी आभा आईडी (Abha ID) बनाकर मिशन का हिस्सा बन चुके हैं। आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 661919 आभा आईडी बनी हैं।

प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वर्ष 2021 में शुरूआत हुई थी। मिशन की ओर से किए गए प्रयासों से प्रदेश के लोगों का हेल्थ रिकार्ड डिजिटाइज करने की रफ्तार अपेक्षाओं के अनुरूप है। लोग बढ़ चढ़ कर इस डिजिटल मिशन का हिस्सा बन रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 30.61 लाख से अधिक लोग आभा आईडी बना चुके हैं। यानी उनका मेडिकल रिकार्ड डिजिटाइज किया जा चुका है। जो अपने आप में एक संतोषजनक आंकड़ा है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसके अंतर्गत जितने भी हमारे नागरिक हैं सबका हेल्थ रिकार्ड डिजिटाइज किया जा रहा है। उसमें उसकी स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार का पूरा ब्यौरा होगा। वह किसी भी अस्पताल में उपचार के लिए जाए तो उसका रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होगा। हर व्यक्ति की आभा आईडी (Abha ID) बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये हैं आभा नंबर के फायदे

– स्वास्थ्य संबंधी सभी डिटेल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी

– अस्पताल के पंजीकरण से लेकर उपचार तक होगा पेपर लेस

– अस्पताल में क्यूआर कोड के जरिए टोकन लेने की सुविधा

राज्य में आभा आईडी (Abha ID) का जनपद वार विवरण

जिला                         आभा आईडी

देहरादून                      661919

नैनीताल                      398571

हरिद्वार                       282253

ऊधमसिंहनगर           232694

पौड़ी गढ़वाल              183236

अल्मोड़ा                    143166

टिहरी                        122741

पिथोरागढ़                  94285

चमोली                     75008

बागेश्वर                     71453

चंपावत                     65452

उत्तरकाशी                    55736

रुद्रप्रयाग                    28832

जिले की सूचना न देने वाले     646288

कुल योग                    30,61,634

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक क्रांतिकारी कदम है। आभा नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य की सभी जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों को मिशन से जोड़ने के काम को प्राथमिकता से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। – डा. धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री

Related Post

यूपीएसईई -2020

लॉकडाउन : यूपीएसईई -2020 की ऑनलाइन आवेदन तिथि छह अप्रैल तक बढ़ाई

Posted by - March 31, 2020 0
  लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में राज्य प्रवेश परीक्षा…

ट्रिब्यून नियुक्ति में देरी पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

Posted by - September 6, 2021 0
SC ने विभिन्न न्यायाधिकरणों में रिक्त पदों को भरने और ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट को लागू करने में देरी के लिए…
Governor Gurmeet Singh

तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनकर देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें युवा – राज्यपाल

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में…
Supreame Court

महिला अफसरों के स्थायी कमीशन पर बोली सुप्रीम कोर्ट – सेना के मानकों की नहीं हो सकती समीक्षा

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली । भारतीय सेना (Indian Army) में महिला अफसरों को स्‍थायी कमीशन देने संबंधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने…