IED Blast

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल

228 0

बीजपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक ट्रैप की चपेट में आ गए, गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, IED विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हुए। बताया जा रहा है कि दो जवानों ने गलती से प्रेशर-एक्टिवेटेड IED को ट्रिगर कर दिया, जिससे विस्फोट हुआ। वहीं, तीसरे जवान ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक ट्रैप पर पैर रख दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घायलों को  किया गया एयरलिफ्ट

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल लाया गया। घायल जवानों की पहचान DRG के कांस्टेबल विजय कुमार (26) और सीआरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार (42) के रूप में हुई है।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया, कि प्रमोद कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि विजय कुमार को हल्की चोटें हैं। एक और घायल जवान को जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

Related Post

महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ वर्ष खेल सकते हैं आईपीएल : वीवीएस लक्ष्मण

Posted by - April 13, 2020 0
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने सोमवार को कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी…
vaccination

महाराष्ट्र वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, कोरोना की जगह लगाया रेबीज का टीका

Posted by - September 29, 2021 0
ठाणे। महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठाणे के कलवा के…
Haryana government signed an MoU with Vedanta Group

द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन हरियाणा में 100 करोड़ रुपये लगाएगा

Posted by - July 11, 2024 0
गुरुग्राम। हरियाणा में पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन (टाको)…
Congress

कार्यकर्ताओं के धरने पर नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Posted by - June 13, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हेराल्ड मामले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए राहुल गांधी के समर्थन…