28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

प्रभु राम के आने की खुशी में 28 लाख दीपों से जगमाएगी अयोध्या, सीएम योगी करेंगे राजतिलक

284 0

अयोध्या। रामनगरी में भव्य मंदिर में रामलला (Ram Lala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दिवाली है। यह पहला मौका है जब रामलला अपने भव्य मंदिर में दिवाली मना रहे हैं। दिवाली के लिए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। लंका विजय के बाद प्रभु राम (Lord Ram) , मां सीता व लक्ष्मण के साथ हेलीकॉप्टर से सरयू के तट पर आएंगे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  उनका स्वागत करेंगे। भगवान राम में आने की खुशी में राम की पैड़ी पर 28 लाख दीप (Deep) जलेंगे।

भगवान के स्वागत में रामनगरी में 30 अक्टूबर को रामकथा पार्क में राम (Ram) का राज्याभिषेक होगा और सीएम योगी राजतिलक करेंगे। रामकथा पार्क में इस तरह मंच बना है कि सबसे ऊंची राजगद्दी पर राजा राम-सीता व लक्ष्मण समेत चारों भाई, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, अंगद, नल-नील स्वरूप विराजमान होंगे। रामकथा पार्क में रामदरबार के लिए 90 फीट लंबा भव्य मंच सजाया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं। वहीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

गिनीज बुक की टीम रहेगी मौजूद

सीएम योगी, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री समेत साधु-संत रामकथा पार्क में राज्याभिषेक के बाद सरयू तट पहुंचेंगे, यहां 1100 संत-धर्माचार्य, वैदिक आचार्य, संस्कृत छात्र व अन्य लोग मिलकर मां सरयू की महाआरती करेंगे। इस दौरान रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक की टीम भी यहां मौजूद रहेगी। इसके बाद पूरी अयोध्या नगरी जगमगा उठेगी।

मंदिर भवन के ढांचे को धुएं की कालिख से बचाने के लिए इस दीपोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर ट्रस्ट का प्रयास है कि इस दिवाली में अयोध्या न केवल धर्म और आस्था का केंद्र बने, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दें। ऐसे में मंदिर परिसर में विशेष मोम के दीपक जलाए जाएंगे, जिनसे कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम होगा। इसके अलावा परिसर को पुष्प से सजाया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने निवेश को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023…
PM in Bangladesh

जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा के बाद बोले मोदी- कोरोना से उबरने को मां काली से प्रार्थना की

Posted by - March 27, 2021 0
ढाका । पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। आज पीएम मोदी (PM…

बसपा सुप्रीमो को लेकर साधना ने दिया विवादित बयान,बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Posted by - January 20, 2019 0
चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जनपद के बबुरी थाना के परनपुरा गांव में किसान कुंभ अभियान कार्यक्रम में भाजपा की…
CM Yogi

विदेशी आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह, आज के भारत को ऐसे देशद्रोही स्वीकार नहींः सीएम योगी

Posted by - March 20, 2025 0
बहराइच/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बहराइच में विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार…
CM Yogi

आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Posted by - March 6, 2024 0
लखनऊ । प्रदेश में आयुष पद्धति के जरिए हेल्थ टूरिज्म के सेक्टर में सबसे अधिक संभावनाएं हैं। आयुष से जुड़ी सभी…