Corona cases

लखनऊ में कोरोना के मिले 220 नए मरीज, 8 की मौत

730 0
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या (Coronavirus in Lucknow) बढ़ती जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर 73 जनपदों में अपना पैर पसार चुकी है। इसमें लखनऊ शहर टॉप पर है। सोमवार सुबह लखनऊ में कोरोना (Coronavirus in Lucknow)  के 220 नए मरीज मिले। कोरोना वायरस का प्रकोप हर रोज बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोरोना के 220 नए मरीज मिले और 8 लोगों की मौत हो गई।

रविवार को प्रदेश में 4,164 मरीज मिले

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर कर दी गई हैं। रविवार को प्रदेश में 4,164 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। वहीं 31 मरीजों की मौत हो गई। इसमें राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। शुक्रवार को कोरोना वायरस प्रदेश के 73 जनपदों तक पहुंच गया। ऐसे में पिछले साल सितंबर जैसा वायरस का प्रकोप दिख रहा है। रविवार को राजधानी में कोरोना के 1244 मरीज पाए गए। इतनी संख्या में मरीज पिछले साल सितंबर में पाए गए थे।

लखनऊ में 1129 मरीज, आठ की मौत

शुक्रवार को लखनऊ में 1129 लोग कोरोना संक्रमित (Coronavirus in Lucknow) पाए गए, जो अब तक का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। एक मार्च को राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 2 हजार के आसपास थे। वहीं एक अप्रैल को 19,738 एक्टिव केस हो गए हैं। ऐसे में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले सात गुना हो गए हैं। वहीं पिछले साल से अब तक 6,0,14,40 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Related Post

CM Yogi

2047 तक 15-20 ‘डेकाकॉर्न’ वाला प्रदेश बनेगा यूपी, 4 करोड़ ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स होंगे तैयार

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीते साढ़े आठ वर्षों में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में लगातार प्रगति दर्ज…
Road Safety

सीएम योगी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 के लिए तय किया गया ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य…

जो लाल टोपी लगाकर और जालीदार टोपी जेब में रखकर घूमते हैं, उन्हें जवाब देना होगा : केशव मौर्य

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने मेरठ के सरधना में प्रभावी मतदाता संवाद के दौरान सपा…