Corona in India

देश में covid-19 के 2,08,921 नए मामले मिले

1656 0

भारत में एक दिन में कोविड-19 (covid-19) के 2,08,921 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,57,795 हो गई। वहीं, देश में मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 22,17,320 नमूनों की कोविड-19 (covid-19) संबंधी जांच की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में संक्रमण से 4,157 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,11,388 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में मंगलवार को सर्वाधिक 22,17,320 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33,48,11,496 नमूनों की कोविड-19 (covid-19) संबंधी जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.42 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 10 प्रतिशत से कम है। संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 11.45 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 24,95,591 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.19 प्रतिशत है। वहीं, कुल 2,43,50,816 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 प्रतिशत है। कोविड-19 (covid-19) से मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,157 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के।,137, कर्नाटक के 588 , तमिलनाडु के 468, केरल के 177, पंजाब के 174 , उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 157-157, दिल्ली के 156 , हरियाणा के 128, आंध्र प्रदेश के 106, राजस्थान के 105 और बिहार के 104 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 3,11,388 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 90,349, कर्नाटक के 26,399, दिल्ली के 23,565, तमिलनाडु के 21,340, उत्तर प्रदेश के 19,519 , पश्चिम बंगाल के 14,674 , पंजाब के 13,642 और छत्तीसगढ़ के 12,723 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Related Post

TMC Deligation meet EC

EC के दरवाजे पर पहुंचे TMC नेता, कहा-निष्पक्ष चुनाव करवाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी

Posted by - April 2, 2021 0
कोलकाता । TMC प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात की। TMC के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने…
पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

पुलिसकर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Posted by - March 15, 2021 0
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में सोमवार को मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा सहित उपनिरीक्षको व  पुलिसकर्मियो ने कोविड 19…
Kedarnath Dham

चारधाम यात्रा रूट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, केदारनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाकर दोगुनी

Posted by - May 9, 2025 0
उत्तरकाशी। भारत की ओर से आपॅरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से उपजे हालात के बाद उत्तराखंड में…
Dr. R. Rajesh Kumar

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- सचिव

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम…
DM Savin Bansal

मूलभूत आवश्यकताओं से परे, लाइसेंस है, एक लक्सरी ट्रांजेक्शन -डीएम

Posted by - September 9, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज की मुख्यधारा…