2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

2021 की उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न

675 0

पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने 69 वीं उप्र पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2021 के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी द्वारा पुलिस महानिदेशक को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रतियोगिता में उप्र पुलिस के 13 जोन के 499 पुरूष खिलाडिय़ों द्वारा 23 स्र्पधाओं में तथा 189 महिला खिलाडिय़ों द्वारा 21 स्र्पधाओं में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में बरेली जोन की महिला टीम ने एवं पीएसी पश्चिमी जोन की पुरूष टीम ने चल वैजयन्ती प्राप्त की।

पुलिस कर्मी बन महिला के उड़ाए जेवर

महिला वर्ग में महिला आरक्षी रीना यादव लखनऊ जोन 900 अंक एवं पुरूष वर्ग में कृष्ण कुमार पटेल गोरखपुर जोन ने 970 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ एथलीट खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। वहीं उप विजेता टीम चैम्पियनशिप महिला में लखनऊ जोन , विजेता टीम चैम्पियनशिप महिला .  बरेली जोन, उपविजेता टीम चैम्पियनशिप पुरूष मेरठ जोन, विजेता टीम चैम्पियनशिप पुरूष में पीएसी पश्चिमी जोन रहा। इस मौके पर एडीजी लखनऊ एसएन साबत, एडीजी अपर पुलिस महानिदेशक, भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड रेणुका मिश्रा, एडीजी पीएसी अजय आनन्द, एडीजी स्थापना संजय सिंघल आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Post

OTS

किसानों के निजी नलकूपों में 01 अप्रैल, 2023 से आने वाले विद्युत बिल माफ: एके शर्मा

Posted by - December 4, 2023 0
लखनऊ। विद्युत उपभोक्ताओं के बकाये बिलों में सरचार्ज पर छूट के लिए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का दूसरा चरण 01…
CM Vishnudev Sai

राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted by - January 23, 2026 0
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आज रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।…
CM Dhami

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

Posted by - April 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर…