CORONA in UP

कोरोना अपडेट: 1820 नए मरीजों में हुई संक्रमण की पुष्टि, दो की मौत

882 0
लखनऊ। सूबे के 75 जनपदों में कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। हर रोज मरीजों के आ रहे आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी वायरस चरम पर है। यहां इलाज को लेकर अस्पतालों में मारामारी है। सोमवार को कोरोना के 1820 नए मरीज (1820 new corona patients found in uttar pradesh) मिले हैं। हालांकि सरकार कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।
यूपी में कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती जा रही है. हर रोज मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। सोमवार को 1820 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

सूबे में वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। प्रदेश के कुल मरीजों के 50 फीसदी से अधिक मरीज मात्र चार जनपदों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में हैं। अब तो स्थिति यह हो गई है कि जहां गत वर्ष 11 सितम्बर को राज्य में सर्वाधिक मरीज 7,103 पाए गए थे। वहीं बीते रविवार को कोरोना के 15,353 मरीज पाए गए हैं। इस दौरान 67 मरीजों की मौत हो गई।

वहीं राजधानी के कई अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। कोरोना के कई गंभीर मरीजों की पांच-पांच दिन से कोविड आईसीयू में शिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि मार्च माह में राज्य में जहां कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ 2000 के करीब थे, वहीं 10 अप्रैल को बढ़कर यह संख्या 71,241 हो गई है। सोमवार सुबह ही 1820 नए कोरोना मरीज मिले हैं और दो लोगों की मौत हो गई।

कैसे बढ़ा प्रकोप

दिन मरीज मौत
चार अप्रैल 4,164 31
पांच अप्रैल 3,999 13
छह अप्रैल 5,928 30
सात अप्रैल 6,023 40
आठ अप्रैल 8,490 39
नौ अप्रैल 9,695 37
10 अप्रैल 12,787 48
11 अप्रैल 15,353 67

Related Post

CM Yogi held a meeting regarding Sant Kabir Nagar Textile and Apparel Park Scheme

युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन बनेगा योजना का मुख्य लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - September 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को…
CM Yogi

सीएम योगी ने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवार वालों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ/बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष…
CM Yogi

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 14, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान…
CM Yogi

कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है: मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2026 0
सोनितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ व दंगा कराने का काम किया, लेकिन…