महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद

हरिद्वार के महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद

968 0

महाकुंभ के दौरान यहां मंगलवार को हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगापूजन के दौरान 151 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंखनाद किया गया। गंगा सभा की ओर से महाकुंभ-2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हुए महापूजन के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि साधुसंतों ने अपनेअपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का ध्यान किया।

सांबा जिले में तीन बारूदी सुरंग मिलीं

इस दौरान, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्रपुरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हर की पौड़ी ब्रहमकुंड पर जब हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने एक साथ मंत्रों का उच्चारण किया तो वहां बहुत ही दिव्य वातावरण बन गया। मंत्रोच्चारण के बाद मां गंगा का पूजन, नैवेद्य अर्पण के साथ महाकुंभ 2021 के सफल आयोजन की कामना की गई। गंगा आरती के बाद 151 आचार्यों ने जब शंखनाद किया तो पूरा हरकी पैड़ी परिसर उनकी ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से कुम्भ के सफल आयोजन और सभी के कल्याण की कामना की।

Related Post

भारतीय मूल की पांच महिला इंजीनियरों का डंका

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में प्रज्ञा कश्यप शत-प्रतिशत अंक हासिल कर बनी टॉपर, बनेंगी आईएएस

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवा को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा प्रज्ञा कश्यप…
CM Vishnu Dev Sai

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Posted by - May 10, 2026 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) आज रविवार काे कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत डोंगरिया गांव पहुंचे,…
cm dhami

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, समूह ग की परीक्षा में अब नहीं होगा साक्षात्कार

Posted by - March 1, 2023 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हल्द्वानी में नकल विरोधी कानून आभार रैली में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आपके हिस्से…