crime

15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा

850 0

जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की दोपहर 15 साल की एक लड़की का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सरेआम अपहरण कर लिया था।  पुलिस के अनुसार, बदमाश अपह्म्त लड़की को तीन घंटे बाद छोड़कर फरार हो गए।
श्रीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर 15 साल की लड़की अपने घर के बाहर दरवाजे पर मां के साथ खड़ी थी, तभी वहां पहुंचे कार सवार अज्ञात बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।

घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत

हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस की घेराबंदी की वजह से बदमाश किशोरी को घटना के तीन घंटे बाद गांव से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है और लड़की का आज चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया है कि कार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। कार के नम्बर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

Related Post

suresh khanna

गोलमोल जवाब न देकर कोडिन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं सपा अध्यक्षः सुरेश खन्ना

Posted by - December 20, 2025 0
शाहजहांपुर: प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में शनिवार को…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल की गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर शुभकामनाएं

Posted by - October 1, 2024 0
जयपुर। राजस्थान में रहने वाली 32 विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के दर—दर घूमने वाले बेघर लोग अपने स्थाई…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : मोदी बोले- नागरिकता संशोधन कानून का फैसला हजार फीसदी सच्चा

Posted by - December 15, 2019 0
दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव में रविवार को प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर बरसे। उन्होंने…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को बिलों के बकाये व चोरी के मामलों के निस्तारण का OTS पहला और अंतिम मौका: एके शर्मा

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने मंगलवार को दोपहर बाद चिनहट के शिवपुरी…