Unnao Road Accident

उन्नाव : सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 14 लोग घायल

1016 0

उन्नाव । जिले में शव यात्रा में परियर घाट जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर (Road Accident) मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसीवन थाना क्षेत्र ग्राम ताजपुर निवासी बांगरमऊ तहसील से सेवानिवृत्त कानूनगो रामशंकर पुत्र भगवानदीन का शुक्रवार देर शाम बीमारी से निधन हो गया था।

उन्हीं की शव यात्रा में शामिल होने परिवार व गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से परियर घाट के लिए निकले। सफीपुर के ग्राम जमल्दीपुर के पास पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर(Road Accident)  मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 14 लोग घायल हो गए जबकि छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों के नाम:-

1.कमलेश (50) पुत्र शिवनाथ
2.रामपाल (59)पुत्र नन्हा
3.शेरा (30)  पुत्र रामनरेश
4. गोला (60) पुत्र कलकत्ते
5.आनंद बाबू (60) पुत्र सुंदरलाल
6. किशनपाल (65) पुत्र भगवानदीन
7. राजकुमार (30)पुत्र जंगली
8.शिवचरण (70) पुत्र भगवानदीन
9. हीरालाल (60) पुत्र दीनदयाल
10.अमृतलाल (35) पुत्र कुंवारे लाल
11.विमल कुमार (30) पुत्र राजाराम
12. मैकू (60) पुत्र कुंवारे
13.रमेश (53) पुत्र रूपन
14 राजेश कुमार (40)पुत्र राजेंद्र प्रसाद
15 .शिवपाल ( 65) पुत्र नारायण

Related Post

Deepotsav

प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए अवधपुरी की सड़कों पर उतरा ‘हिन्दुस्तान’

Posted by - November 11, 2023 0
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी में योगी सरकार के सातवां दीपोत्सव (Deepotsav) की धूम है। शनिवार सुबह यहां धूमधाम से…
AK Sharma

विगत दो वर्षों में उप्र के इतिहास में सबसे ज्यादा विद्युत आपूर्ति की गयी: एके शर्मा

Posted by - December 29, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्शीवाद से मुख्यमंत्री…
cm yogi

हर अक्षर, वनस्पति और मनुष्य में कुछ बनने की क्षमता, आईआईटी जैसे संस्थान इन्हें जोड़ने का काम कर रहेः योगी

Posted by - September 3, 2025 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को आईआईटी कानपुर के ‘समन्वय’ से उद्योग-अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस…
Religious Tourism

योगी सरकार के प्रयास से सनातन का लौटा वैभव, युवाओं में बढ़ा काशी, मथुरा और अयोध्या का क्रेज

Posted by - December 31, 2025 0
लखनऊ। नए साल का जश्न मनाने के लिए जहां युवा पहले पाश्चात्य संस्कृति से प्रेरित होकर डिस्को, होटल, रेस्टोरेंट और…