Naxalites Encounter

गरियाबंद में चल रही मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, भरी मात्रा में हथियार बरामद

182 0

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पिछले 36 घंटे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। अब तक कुल 14 नक्सलियों (Naxalites) के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि कल सुबह से कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मुठभेड़ के बाद कि गई सर्चिंग के दौरान कल दो नक्सलियों के शव मिले थे, जिनमें से एक महिला है। आज सुबह 12 नक्सलियों के शव जवानों ने किया बरामद किए हैं। कई आटोमैटिक हथियार भी मौके से बरामद हुए हैं। जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक 1 करोड़ के इनामी नक्सली उड़ीसा स्टेट का चीफ जयराम उर्फ चलपती भी मारे गए नक्सलियों ने शामिल है। साथ ही इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू के भी मारे जाने की खबर है

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। इस ज्वाइंट ऑपेशन (ओडिशा-छत्तीसगढ़ सुरक्षाबल) में लगभग 1 हजार जवानों ने नक्सलियों को दोनों राज्य की सीमाओं में घेरा था।

Related Post

आज़म खान

रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट हुए आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश करेंगे मुलाकात

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘हिन्दुत्व का पोस्टर किया रिलीज़

Posted by - September 13, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मंगलवार को कैंप कार्यालय में निर्देशक एवं लेखक करण राज़दान ने मुलाक़ात की। इस दौरान…
पीएम मोदी का ट्वीटर अकाउंट

पीएम मोदी के ट्वीटर अकाउंट से जुड़ा यूजर का सवाल, मिला ये जवाब

Posted by - March 8, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ट्विटर अकाउंट उन सात महिलाओं को सौप…
covid-19

COVID-19 : पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । देश में एक साल पहले वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने…