स्वच्छता व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन

स्वच्छता व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने वाले 14 जिलों का सम्मान

983 0

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और पानी फाउंडेशन के संस्थापक आमिर खान ने रविवार को देशभर में स्वच्छता के प्रमुख मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों को ‘स्वछता दर्पण पुरस्कार-2019’ प्रदान किया। वहीं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के उन्नत समाधान विकसित करने के लिए चार जिलों को सम्मानित किया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तरफ से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा स्वच्छता दर्पण का अवार्ड पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश), पश्चिम कामेंग (अरुणाचल प्रदेश), बेमतारा (छत्तीसगढ़), दीव (दमन और दीव), पानीपत (हरियाणा), वडोदरा (गुजरात), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), मोगा (पंजाब), पूर्वी सिक्किम (सिक्किम) और पेडप्पाली (तेलंगाना) को प्रदान किया।

केंद्र का बड़ा फैसला- अब NSG कमांडो नहीं करेंगे वीआईपी की सुरक्षा 

इसके अलावा डिब्रूगढ़ (असम), सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) सहित चार जिलों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नवाचारों और पहलों के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान अभिनेता आमिर खान ने चयनित राज्यों के कलेक्टरों, डीडीसी, सीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। खान ने अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना की और जल संरक्षण की दिशा में उनके संगठन पानी फाउंडेशन द्वारा किये गये कार्यों से भी अवगत कराया।

Related Post

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…

जहां मार्वल की एंडगेम ने मचाया धमाल, वहीँ श्रीदेवी की मॉम ने तोड़ा रिकार्ड

Posted by - May 15, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बनाती चली जा रही है. 26 अप्रैल को रिलीज हुई…
शॉर्ट फिल्म 'देवी'

प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टीजर 24 फरवरी को

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में…
ब्लैक विंडो

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक विंडो’ अब भारत में 30 अप्रैल को होगी रिलीज

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिजनी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित की जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक…