यूपी में 14.66 लाख मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

713 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 18 से 19 साल के आयुवर्ग वाले 14.66 लाख नये मतदाता (voters) पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित होने पर यह जानकारी दी।

उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने यहां बताया कि वर्तमान समय मे प्रदेश मे कुल 1,74,351 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के कुल 14 लाख 66 हजार 470 नये नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही निर्वाचक नामावली में 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की कुल संख्या संख्या अब 19 लाख 89 हजार 902 हाे गयी है। इनमें से 10 लाख 62 हजार 410 पुरूष तथा 9 लाख 26 हजार 945 महिला एवं 547 अन्य (किन्नर आदि) मतदाता हैं।

शुक्ला ने कहा कि पुनरीक्षण में मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात में सुधार भी हुआ है। पहले यह 857 था, जो वर्तमान में 868 हो गया है। अर्थात एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 868 महिला मतदाता हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश में कुल 52 लाख 80 हजार 882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरूष और 28 लाख 86 हजार 988 महिला एवं 1,636 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में कुल 21 लाख 40 हजार 278 मतदाताओं के नाम विभिन्न श्रेणियों में हटाये भी गये हैं।

इस पुनरीक्षण मे दिव्यांग मतदाताओं 10 लाख 64 हजार 266 दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग हो गयी है। अंतिम प्रकाशित नामावली में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 24 लाख 03 हजार 296 मतदाता हैं।

Related Post

shubhendu and mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 10 मार्च को ममता, दो दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा

Posted by - March 9, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) 10…
CM Yogi

अवैध धर्मांतरण देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश सरकार अवैध धर्मांतरण के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। कुछ ताकतें योजनाबद्ध तरीके से देश…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - April 21, 2026 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के…