ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग का 13वां वार्षिकोेत्सव ‘ज़ील 2020’ खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

1413 0

लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी आफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वां वार्षिकोेत्सव ‘ज़ील 2020’  का आरम्भ बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हो गया। कार्यक्रम में शहर के 50 से ज्यादा स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र पूर्ण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच , रचनात्मकता एवं प्रबन्धन के गुण विकसित में सहायक : डॉ. नायला रूश्दी

संस्थान की निदेशक डॉ. नायला रूश्दी ने अपने सम्बोधन में ज़ील 2020 के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया। इसके साथ ही यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मकता एवं प्रबन्धन के गुण विकसित करते हैं तथा उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।

चार दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘ज़ील 2020’  के प्रथम दो दिनों 12 व 13 फरवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगितायें जैसे वालीबाल, खोखो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शाटपुट, जैवलिन, एथलेटिक्स, बास्किटबाॅल, शतरंज आदि विनय खण्ड स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं। अन्तिम दो दिनों तक 14 व 15 फरवरी को सांस्कृतिक व शैक्षिक प्रतियोगितायें आईआईएलएम परिसर में आयोजित की जायेगी।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय  वार्षिकोत्सव ‘ज़ील 2020’  एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शीतल शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय  वार्षिकोत्सव ‘ज़ील 2020’  एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है जिसके प्रति छात्रों का उत्साह हर वर्ष बढता जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं। जिसमें National PG College, SMS College, Lucknow University, BBAU University, Shakuntala Mishra University, Modern Girls College, LPCPS, SRMU, IT College, CIPET प्रमुख हैं।

 

ज़ील 2020 के प्रथम दिन सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-

अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे वॉलीबाल, खोखो, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, शाटपुट, जैवलिन, एथलेटिक्स, आदि के प्रथम चरण के मुकाबले सम्पन्न हुए। सेमीफाइनल एवम फाइनल मुकाबले जील के दूसरे दिन दिंनाक 13 फरवरी को खेले जायेंगे जिससे विजेताओं का चयन होगा।

‘ज़ील 2020’  का प्रथम दिन उत्साह व उल्लास से भरपूर रहा, सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रर्दशन किया। विभिन्न कालेजों से आये सभी प्रतिभागियों ने आईआईएलएम के छात्रों एवं फैक्लटी मैम्बर्स के कुशल प्रबंधन एवं सहयोग की प्रशंसा की।

‘ज़ील 2020’  के प्रायोजकों में STH Infratech, Honda Cars, Union Bank, Extrodoc, Bejoy, Precious U, Bisleri, Tanishq आदि प्रमुख हैं। ‘ज़ील 2020’  के आउटडोर पार्टनर ओरिजिन एवं रेडियो पार्टनर Red FM 93.5 है। ज़ील 2020 का समापन दिनांक 15 फरवरी को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

 

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय ‘नन्दा देवी लोकजात मेले’ का उद्घाटन

Posted by - August 21, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक अंतर्गत कुरुड़ गांव पहुंचकर तीन…
CIMAP

सुगंधित तेलों के उत्पाद के निर्यात में सीमैप की महत्वपूर्ण भूमिका

Posted by - January 22, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP) में 20 दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को सीएसआईआर-सीमैप (CSIR-CIMAP) के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने…

स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए छपे निमंत्रण कार्ड, कांग्रेस ने किया विरोध

Posted by - November 1, 2019 0
मध्यप्रदेश। आज यानी एक नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राज्य के होशंगाबाद में कुछ कार्यक्रम आयोजित…
CM Vishnudev Sai met Poonam Patel

बाढ़ में बही पूनम की पुस्तकें टेबलेट भी हुआ खराब, नहीं रुकेगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Posted by - September 1, 2025 0
दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल (Poonam Patel) की…
Anand Bardhan

प्रदेश में संचालित हो रहे प्राईवेट नशामुक्ति केन्द्रों का करें भौतिक निरीक्षण: मुख्य सचिव

Posted by - June 26, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एन्कॉर्ड) की बैठक ली।…