CORONA in UP

UP में रिकॉर्ड 12,787 कोरोना संक्रमित मिले, हर घंटे दो की मौत

1000 0

लखनऊ। यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। शनिवार को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है।

इसके पहले शुक्रवार को 9695, आठ अप्रैल को 8490 और 11 सितंबर को 7103 मरीज पाए गए थे। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,76,739 हो चुकी है।

  • यूपी में हर रोज कोरोना संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा है। शनिवार को प्रदेश में 12,787 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
  • यूपी में बीते 24 घंटे में 48 लोगों की मौत हुई है।
  • प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6,76,739 हो चुकी है।
  • इसके पहले नौ अप्रैल को सर्वाधिक 9695 संक्रमित पाए गए थे।

 

इसके साथ ही अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में लोगों को बेड न मिलने की भी शिकायतें आ रही हैं।
पांच दिन में ढाई गुना हुई मरीजों की संख्या

यूपी में शुक्रवार को रिकार्ड 9695 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 05 अप्रैल को प्रदेश में 3999 मरीज थे। प्रदेश में मात्र पांच दिन में मरीजों की संख्या लगभग ढाई गुना हो गई है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 48306 हो गई है। पांच दिन पहले प्रदेश में एक्टिव मरीज 22820 थे। अब तक कुल 9037 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 663991 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 606646 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में 48306 एक्टिव मरीजों में से 22914 होम आइसोलेशन में हैं। 835 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य बचे हुए मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 197479  नमूनों की जांच प्रदेश में की गई है। इनमें से 86 हजार नमूनों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया महाकुंभ में आने का निमंत्रण

Posted by - December 16, 2024 0
भोपाल। उत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी…
Atal Residential Schools

सीएम योगी का निर्देश- अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को करें तेज

Posted by - February 27, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के निराश्रित, आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योगी…
Maulana ali jauhar university

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए अखिलेश करेंगे साइकिल रैली

Posted by - March 8, 2021 0
रामपुर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 12 मार्च को रामपुर आएंगे। यहां वह …