46 dishes in 58 minutes

10 साल की बच्ची ने 58 मिनट में 46 व्यंजन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2108 0

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती है। आज हम आपको एक छोटी सी बच्ची के हुनर को बताने जा रहे हैं, जिसको जान आप हैरान हो जायेंगे। बता दें कि 10 साल की छोटी से लड़की ने महज 58 मिनट में 46 व्यंजन (46 dishes in 58 minutes) बनाकर यूनिको में नाम दर्ज करवाया है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रहने वाली एसएन लक्ष्मी ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस बच्ची की उम्र महज 10 साल है। लक्ष्मी ने देशव्यापी लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए कुकिंग करने में रुचि दिखाई थी। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें कुकिंग में एक्सपर्ट बना दिया। लक्ष्मी के पिता ने भी उन्हें 10 वर्षीय लड़की द्वारा बनाए गए 30 व्यंजन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रेरित किया।

तीन दिन बाद सस्ता सोना, चांदी लुढ़की, जानें आज का नया भाव

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली एसएन लक्ष्मी साई श्री ने बताया कि उन्होंने खाना पकाने में रुचि डेवलप की और इसमें उन्हें उनकी मां ने गाइड किया। वे बताती हैं कि उनकी मां ने उन्हें खाना बनाना सिखाया। लक्ष्मी बेहद खुश हैं कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं उनकी मां एन कलीमगल ने कहा कि उनकी बेटी ने कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान खाना बनाना शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे वह बहुत अच्छा खाना बनाना सीख गई।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- चुनाव आयोग अपना नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख ले

Posted by - April 11, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते…
CM Vishnu Dev Sai

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 18, 2025 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से…
फारूक अब्दुल्ला की जल्द होगी रिहाई

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की जल्द होगी रिहाई, हटा पीएसए

Posted by - March 13, 2020 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर लगाए गए जन…
G-20 in Uttarakhand

G-20 के लिए उत्तराखंड पहुंचने लगे विदेशी मेहमान, तिलक लगा किया गया स्वागत

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। G-20 बैठक के लिए यहां विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह विदेशी डेलिगेट्स…