kanpur jail positive 10 prisoners in corona virus

कानपुर जेल में 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव

633 0
कानपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों ने शहर के लोगों को एकबार फिर डरा दिया है। कानपुर जेल में बुधवार को 10 कैदी कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाए गए। इसके बाद डीजी जेल ने हर कैदी की कोरोना जांच के आदेश दिए हैं। बताते चले कि मंगलवार को भी कोरोना के सात नए संक्रमित मिले थे। ये कल्याणपुर, जूही, यशोदानगर, विनोबा नगर और नयागंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कानपुर में एक्टिव केस की संख्या 89 है। अब तक 33123 कुल संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 32195 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज से ठीक हो चुके हैं। हैलट अस्पताल के मेटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में इस वक्त 14 संक्रमित भर्ती हैं जिनमें एक ऑक्सीजन पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3885 सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं।
कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों संग बैठक के बाद बोले PM, लापरवाही न करें,महामारी को रोकना है जरूरी

कानपुर के निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण में दवा कम होने की समस्या आ रही है। जब वैक्सीन खत्म हो जाती है तो सेंटर बंद कर दिया जाता है। कानपुर नर्सिंगहोम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एमके सरावगी ने बताया कि वैसे सौ लाभार्थियों का लक्ष्य रखा जाता है।

कभी-कभी ज्यादा लाभार्थी आ जाते हैं तो वैक्सीन खत्म हो जाती है। वैक्सीन की शॉर्टेज चल रही है। एक सेंटर को वैक्सीन न मिलने से बंद करना पड़ा। वैसे वैक्सीन आती रहेगी। लोग जरूर लगवा लें। उन्होंने बताया कि अभी 13 निजी सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

Posted by - April 22, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार…
Surya Kund

सूर्य कुंड पर प्रतिदिन आयोजित होगा भगवान श्रीराम के जीवन से संबंधित लेजर शो

Posted by - August 21, 2022 0
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में योगी सरकार (Yogi Government) की विकास यात्रा निरंतर जारी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के…
CM Yogi

दंगा मुक्त यूपी में पूरी ईमानदारी से हो रहा है काम: योगी

Posted by - September 9, 2022 0
जौनपुर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को जौनपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां…