data center

उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे 03 डेटा सेंटर पार्क

612 0

लखनऊ। विश्व की बड़ी कंपनियां अपना डेटा (Data) उत्तर प्रदेश में सुरक्षित रखेंगी। योगी सरकार (Yogi Government) यूपी (UP) को उत्तर भारत का डेटा स्टोरेज (Data Storage) का सबसे बड़ा केंद्र बनाने जा रही है। सरकार की योजना प्रदेश में 03 डेटा सेंटर पार्क (Data Center Parks) बनाने की है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

अभी तक देश में डेटा स्टोर (Data Store) करने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण ज्यादातर डेटा (Data) को सुरक्षित करने के लिए अधिक निर्भरता विदेशों पर थी। इसको देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश को डेटा सेंटर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।

सरकार की योजना प्रदेश में 03 डेटा सेंटर पार्क (Data Center Parks)  बनाने की है। डेटा सेंटर पार्क (Data Center Parks)  बनने के बाद अपना डेटा देश में सुरक्षित रख सकेंगे। योगी सरकार ने डेटा सेंटर के लिए अलग नीति भी बनाई है।

सीएम योगी ने विधानसभा गैलरी का किया लोकार्पण

सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्ष में डेटा सेंटर के क्षेत्र में 20,000 करोड़ के निवेश और तीन डेटा सेंटर पार्क (Data Center Parks)  की स्थापना का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष पहले वर्ष में ही 16,000 करोड़ का निवेश को प्राप्त कर लिया गया है। अभी तक 13 निवेशकों ने 25,848 करोड़ के निवेश के लिए अभिरुचि प्रदर्शित की है।

पांच निवेशकों (हीरानन्दानी ग्रुप, अडानी ग्रुप के दो प्रस्ताव, एनटीटी जापान और वेब वर्क्स) के कुल 16,000 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के सृजन होने की संभावना है।

सीएम योगी की अफसरों को दो टूक, अवैध पार्किंग न हटाने वालों पर लगाए NSA

गौरतलब है कि नेटवर्क से जुड़े हुए कंप्यूटर सर्वर का एक बड़ा समूह डेटा सेंटर (Data Center Parks)  होता है। इसके जरिए डेटा को सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही प्रोसेसिंग और वितरण के लिए इसका उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग में डेटा का उपयोग करते हैं। इसको सुरक्षित रखने में बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। साथ ही आधार, स्वास्थ्य, बैंकिंग आदि का डेटा काफी महत्वपूर्ण है।

Related Post

E-Cart

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Posted by - January 18, 2024 0
अयोध्या । 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के बाद बड़ी संख्या में…
CM Pushkar

सीएम पुष्कर ने विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासकीय कार्यों को दी वित्तीय मंजूरी

Posted by - December 22, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar) ने बुधवार को विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय तथा अध्ययनरत सामान्य…
cm yogi

सीएम योगी पर लिखित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’ का कल होगा विमोचन

Posted by - May 23, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पर दो खंडों में लिखित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’ का बुधवार…
The father of deceased Yuvraj Mehta expressed satisfaction over the formation of SIT.

नोएडा इंजीनियर मृत्यु मामला: एसआईटी गठन पर मृतक के पिता ने जताया संतोष

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ: नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता (Yuvraj Mehta) की मौत के मामले में योगी सरकार द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई…