मशहूर शायर Umar Farukhi का कोरोना से निधन

2004 0

लखनऊ के मशहूर और मारूफ शायर उमर फारूकी ( Umar Farukhi) का गुरूवार सुबह राजधानी लखनऊ के डीआरडीओ अस्पताल में निधन हो गया। उमर फारूकी कोरोना से ग्रसित थे और लखनऊ में बीते कुछ दिन से भर्ती थे।

उमर फारूकी ( Umar Farukhi) उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी के बड़े भाई थे। सीतापुर के टाउन एरिया लहरपुर में असर की नमाज के बाद उमर फारूकी सुपुर्द-ए-खाक किये जाएंगे।

ईद के अवसर पर PM Modi जारी करेंगे ‘PM-Kisan’ की अगली किश्त

उमर फारूकी ( Umar Farukhi) मशहूर शायर होने के साथ ही एक बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे। वह शायरी के महफिलों में अपनी निजामत से समा बांधा करते थे। उमर को कोरोना संक्रमण के बाद राजधानी लखनऊ के डीआरडीओ अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। उमर फारूकी ( Umar Farukhi) के निधन से उनके छोटे भाई और सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी समेत परिजनों में शोक की लहर है। उनके करीबियों ने बताया कि उन्हें सीतापुर के टाउन हॉल लहरपुर में गुरूवार शाम पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

शायर उमर फारूकी ने लखनऊ के अस्पताल में गुरूवार सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिन से कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे थे। इसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डीआरडीओ में चार दिन पहले ही भर्ती हुए उमर फारुकी ( Umar Farukhi) ने गुरूवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से शायरी की दुनिया में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Related Post

मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की बर्बरता का खुलासा, सिर-चेहरे समेत शरीर पर गंभीर चोटें

Posted by - September 30, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस की पिटाई से कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने…
Basant Panchami Snan

त्रिवेणी के तट पर लगे माघ मेले का बसंत पंचमी स्नान पर्व सकुशल संपन्न

Posted by - January 23, 2026 0
प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान बसंत पंचमी स्नान (Basant Panchami Snan) पर्व का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।…
anandi

आनंदी बेन पटेल ने कहा अर्जित ज्ञान किसानों तक पहुंचायें विद्यार्थी

Posted by - March 12, 2021 0
दीक्षांत का दिन विद्यार्थियों के लिये अविस्मरणीय होता है, क्योंकि आज से उनके कंधों पर अस्मिता को साबित करने और…
CM Yogi

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

Posted by - March 8, 2025 0
गौतमबुद्ध नगर, 8 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन किया।…