थिएटर एंड सिनेमा, दोनों में क्राफ्ट की जरूरत होती है- निशांक वर्मा

1333 0

टीवीसी, शॉर्ट फिल्मों, नाटकों और फीचर फिल्मों में परफॉर्म करने के बाद, एक्टर निशांक वर्मा का कहना है कि “थिएटर एक्टर” और “फिल्म एक्टर” दोनों को क्राफ्ट की जरूरत होती है।

 

अभिनेता निशांक वर्मा, को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में देखा गया था। निशांक थिएटर की पृष्ठभूमि से हैं। हालांकि उन्हें रिअल नेम और फेम कमर्शियल सिनेमा से मिला। निशांक का मानना ​​है कि टूल्स और क्राफ्ट फिल्मों और थिएटर में परफॉर्म करने के लिए बहुत इंपॉर्टेंट हैं।

 

थिएटर और सिनेमा के बारे में बात करते हुए, निशांक ने कहा, “थियेटर और सिनेमा में ज्यादा फर्क नहीं होता है। दोनों में ही आपको परफॉर्म करना पड़ता है, जिसके लिए आपकी तैयारी पक्की होनी चाहिए। एक अच्छी और रिअल परफॉरमेंस दोनों ही मीडियम की मांग है। और अगर आपकी तैयारी पूरी है, आपकी क्राफ्ट आपके पकड़ में है, तो वह आपके काम में दिखाई देगी और अप्रिशिएट भी की जाएगी। नाटकों में अक्सर प्रतिक्रिया तुरंत मिल जाती है, जबकि सिनेमा में दांव ज्यादा बड़ा लगा होता है, और कभी कभी उसकी प्रतिक्रिया काफी निराशाजनक भी हो सकती है।”

 

“मैं एक परफॉमर हूं, अपने किरदार को पूरी सच्चाई से पर्दे पर या स्टेज पर उतारना ही अपना काम समझता हूं। थिएटर ने मुझे एक बहुत अच्छा आधार दिया है, और इस क्राफ्ट को समझने में काफी मदद भी मिली है। करीब एक दशक से मैं मुंबई और दिल्ली के स्टेज पर सक्रिय  रहा हूं।”

 

निशांक टीवी विज्ञापनों की दुनिया में एक बहोत ही जाना माना चेहरा है. सभी बड़े ब्रांड्स के लिए, बड़े बड़े आर्टिस्ट्स के साह उन्होंने काम किया है.

 

निशांक का मानना है की क्रिएटिव लोगों को हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना बहुत जरूरी है, ऐसे ही आप आगे बढ़ते हैं। “मेरे लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहना, पढ़ना, अपने स्किल और क्राफ्ट को बार बार प्रैक्टिस करना, या फिर कुछ नया सीखना बहुत जरूरी है। मैने स्टेज नाटक और नुक्कड़ नाटक भी किया है, फिल्में और शॉर्ट फिल्में भी की है, टीवीसी, वीडियोज, वेब सीरीज, म्युजिक, टीवी एपिसोड भी किया है। मैं खुद एक कहानीकार हूं। कहानी को लिखना और डायरेक्ट करना भी पसंद करता हूं। कलाकार होने के नाते, हमेशा खुद को किसी क्रिएटिव काम में व्यस्त रखना बहुत जरूरी समझता हूँ।”

 

इन दिनों निशांक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सेक्शन 375’ में व्यस्त है। फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी इंडियन पेनल कोड के सेक्शन 375 पर फोकस करती है।

 

इस फिल्म में अक्षय खन्ना, ऋचा चड्ढा, मीरा चोपड़ा और राहुल भट मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Related Post

कंगना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

Posted by - July 14, 2021 0
कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू के साथ अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम जुड़ गया…
प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, ये एक्टर बोला-‘वैसे भी अब कहीं प्रगति लिखा देख यकीन नहीं होता’

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा की…

ऐश्वर्या राय कांस रेड कारपेट में व्हाइट गाउन पहनकर दिखाया सबसे रॉयल अंदाज

Posted by - May 21, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फ्रांस में इन सबसे ब्रेफ्रिक ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहीं हैं। वो पहले ही…

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…