Call girl

थाईलैंड से आई Call girl की कोरोना से मौत

1275 0

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ में थाईलैंड से आई एक कॉल गर्ल (Call girl) की कोरोना से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो एक के बाद एक कई खुलासे हुए। मालूम चला कि इस कॉल गर्ल(Call girl)  को अभी 10 दिन पहले ही लखनऊ के एक बड़े  व्यापारी के बेटे ने 7 लाख रुपए खर्च करके थाईलैंड से बुलाया था।

2 दिन बाद ही वह बीमार पड़ गई तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले थाईलैंड एंबेसी में संपर्क करके उसके परिजनों को डेडबॉडी हैंडओवर करने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं हो पाया तो शनिवार को एजेंट सलमान की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी एजेंट के सहारे वह भारत आई थी।

दवाओं और Oxygen वितरण पर सुप्रीम कोर्ट बनाई Task Force

कॉल गर्ल (Call girl)  की मौत के बाद पुलिस अब राजधानी में पांव पसार रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के बारे में पता करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि ये भी ट्रेस किया जा रहा है कि इस कॉल गर्ल के संपर्क में और कौन-कौन आया है। पुलिस के अनुसार ये कॉल गर्ल (Call girl)  राजस्थान के रहने वाले एक ट्रैवेल एजेंट के संपर्क में थी। उसी ने इसे लखनऊ भेजा था।

पुलिस अब इस एजेंट को भी तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि व्यापारी के बेटे ने कॉल गर्ल (Call girl)  की तबियत बिगड़ने पर खुद थाईलैंड एंबेसी को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद एंबेसी ने भारत के विदेश मंत्रालय की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

Related Post

Bhamashah Jayanti

भव्य आयोजनों के जरिए ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ । देश की आन-बान शान रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बहादुरी के किस्से-कहानियों की बात करते लोग आज भी…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस दी जापानी इंसेफेलाइटिस पर नकेल

Posted by - August 18, 2023 0
गोरखपुर। चार दशक तक पूर्वी उत्तर के मासूमों पर कहर बरपाने वाली महामारी जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis)  ;जेई. पर उत्तर…
cm yogi

सीएम योगी ने की इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर की शुरूआत

Posted by - January 8, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एसजीपीजीआई में इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर का लोकार्पण किया।…
CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत मां के सच्चे भक्त और क्रांतिकारियों को बलिदान दिवस पर याद करते…