हनुमान चालीसा का पाठ

चुनाव आयोग की रोक के बाद ‘बजरंगबली’ की शरण में पहुचे योगी, किया हनुमान चालीसा का पाठ

1652 0

लखनऊ। चुनाव आयोग के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के बाद उत्तर प्रदेश से सीएम योगी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग की ओर से इस प्रतिबंध के बाद सीएम योगी ने मंगलवार यानी आज मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। सीएम योगी सुबह करीब 9 बजे हनुमान मंदिर पहुंचे। वह करीब 15 मिनट तक मंदिर में रुके।

ये भी पढ़ें :-कुमारस्वामी को अठावले ने दी नसीहत, ज्यादा दिन तक नही रहेगी गठबंधन सरकार मिला लें बीजेपी से हाथ 

आपको बता दें चुनाव आयोग ने आखिरकार आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामलों में बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को आयोग ने योगी आदित्यनाथ पर तीन दिन चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। आयोग ने गहरी नाराजगी भी जाहिर की है।  यह रोक आज सुबह छह बजे से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :-सीएम-माया को लेकर EC के फैसले बोली कांग्रेस, क्या मोदी जी के खिलाफ आयोग करेगा कार्रवाई? 

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मंदिर पहुंचे, नामांकन करने से पहले राजनाथ सिंह ने मंदिर में पूजा की। सीएम योगी के बयान पर चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि उनके प्रतिबंध में मंदिर में जाना शामिल नहीं है।

 

Related Post

Braille

ब्रेल प्रेस से रौशन हो रहा भविष्य, योगी सरकार ने दृष्टिबाधित शिक्षा को दी नई दिशा

Posted by - May 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दिव्यांग सशक्तीकरण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल…
पीएम मोदी

पाकिस्तान को हराने में हमें 10 दिन भी नहीं लगेंगे : पीएम मोदी

Posted by - January 28, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवा को नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान को…