SDRF

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF का स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान

69 0

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशानिर्देशों में संचालित इस पहल के अंतर्गत, श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग (Kedarnath Yatra Route) पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के दृष्टिगत लिनचोली क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत SDRF के प्रशिक्षित पैरामेडिक्स द्वारा यात्रा मार्ग (Kedarnath Yatra Route) से आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं का निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें रक्तचाप (BP), शुगर स्तर एवं ऑक्सीजन स्तर (SpO₂) जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण सम्मिलित हैं।

इसके साथ ही, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सामान्यतः उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं—जैसे ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक थकान, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव एवं चक्कर आना—के संबंध में यात्रियों को आवश्यक जागरूकता प्रदान की जा रही है। श्रद्धालुओं को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अस्वस्थता,अथवा अन्य आपात स्थिति की अवस्था में वे तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र अथवा चिकित्सा राहत पोस्ट से संपर्क करें।

साथ ही SDRF द्वारा उपलब्ध त्वरित अन्य आपात सहायता सुविधाओं की जानकारी भी साझा की जा रही है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जा सके। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा उच्च हिमालयी एवं दुर्गम भू-भाग से होकर गुजरती है, जहाँ कम ऑक्सीजन स्तर, अत्यधिक ठंड, अनिश्चित मौसम, संकरे एवं फिसलनयुक्त मार्ग तथा लंबी पैदल दूरी जैसी परिस्थितियाँ यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों एवं अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए थकान, श्वास संबंधी समस्याएँ एवं अचानक स्वास्थ्य गिरावट का जोखिम अधिक बना रहता है।

ऐसी परिस्थितियों में सतत निगरानी एवं त्वरित सहायता अत्यंत आवश्यक हो जाती है, जिसे सुनिश्चित करने हेतु SDRF की टीमें निरंतर सक्रिय हैं। उक्त अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। SDRF द्वारा यह भी सूचित किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर बल की टीमें 24×7 सतत तत्परता के साथ तैनात हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में शीघ्र एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Related Post

Kedarnath Yatra

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, सीएम धामी ने दी जानकारी

Posted by - June 26, 2023 0
देहारादून। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर रोक लगा दी है। यह जानकारी प्रदेश…
Kedarnath Dham

विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - May 10, 2024 0
केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट…

उत्तराखंड: चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - November 5, 2019 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। इस बार…
Kedarnath

Kedarnath के कपाट खुले, प्रधानमंत्री की ओर से की गयी पहली पूजा

Posted by - May 18, 2021 0
देहरादून।  कोरोना वायरस के कहर के बीच उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्ञारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ (Kedarnath…