atal bihari vajpai corona hospital

आज से शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेयी कोरोना अस्पताल में संक्रमितों की भर्ती

1475 0

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में बने 450 बेडों के अटल बिहारी वाजपेयी कोरोना अस्पताल (Atal Bihari Vajpai Corona Hospital)  की शुरूआत पांच मई यानी बुधवार से होगी और इसी दिन से ही कोरोना संक्रमितों को यहां भर्ती किया जाएगा।

इसके बाद लखनऊ में बड़ी संख्या में एल 2 और एल 3 स्तर के कोरोना संक्रमितों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि इसे पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से देर हुई।

डीआरडीओ (DRDO) की तरफ से तैयार किए इस कोविड अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ-साथ वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेडों की सुविधा है, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए। कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में सेना मेडिकल कोर की मदद से चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। डीआरडीओ के इस अस्पताल में सीधे भर्ती की व्यवस्था नहीं होगी। रोजाना खाली बेड के आधार पर लालबाग स्थित कोविड कमांड सेंटर ( Covid Command Centre) से सीएमओ प्रशासन मरीजों को एम्बुलेंस से इस अस्पताल में भेजेगा।

दो दिन पूर्व सीएम योगी (Cm Yogi) ने अटल बिहारी वाजपेयी कोरोना अस्पताल (Atal Bihari Vajpai Corona Hospital)  का निरीक्षण किया था और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पैरा मेडिकल और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की वजह से इसे शुरू करने में समय लग गया। जबकि स्थानीय स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई थीं।

Related Post

CM Yogi did special worship of Gurujan on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

Posted by - July 3, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार…
ITTF

यूपी की नई आर्थिक सोच को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना IITF-2025

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2025 (IITF-2025) के माध्यम से उत्तर प्रदेश अपनी आर्थिक क्षमता व अवसरों की नई उड़ान को…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने शहरों में जलनिकासी के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने मानसून के दौरान एवं वर्षा ऋतु में शहरों में जलभराव…