Judge Dharamvir Sharma passed away

अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाने वाले जज धर्मवीर शर्मा का निधन

1150 0

प्रयागराज। अयोध्या के राम जन्मभूमि विवाद पर 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद उच्च न्यायाल की लखनऊ पीठ की ओर से सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में तीन जजों की बेंच में शामिल रहे न्यामूर्ति धर्मवीर शर्मा ( Judge Dharamvir Sharma) का शुक्रवार को निधन हो गया।

ऐतिहासिक फैसला सुनाने के बाद जस्टिस शर्मा एक अक्टूबर, 2010 को सेवानिवृत्त हो गए थे। मूल रुप से बलिया के रहने वाले श्री शर्मा ( Judge Dharamvir Sharma ) सेवानिवृत्त के बाद परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। राम मंदिर जन्मभूमि विवाद में जस्टिस वर्मा के अलावा जस्टिस एसयू खान और जस्टिस सुधीर अग्रवाल शामिल थे।

जस्टिस धर्मवीर शर्मा का जन्म 02 अक्टूबर 1948 को बलिया जिले में एक किसान परिवार में हुआ था। वर्ष 1970 में वकालत की डिग्री हासिल करने के बाद जस्टिस शर्मा ने उत्तर प्रदेश में मुख्य कानून अधिकारी और सहायक न्यायिक सचिव जैसे पदों पर काम किया। वर्ष 2002 में उनकी नियुक्ति जिला और सत्र न्यायाधीश के रुप में हुई। अगस्त, 2003 से अगस्त, 2004 के बीच वह उत्तर प्रदेश सरकार में प्रधान न्यायिक सचिव रहे। वर्ष 2005 में अतिरिक्त जज के रुप में इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई और सितंबर, 2007 में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थाई जज के रुप में शपथ ली थी।

Related Post

CM Yogi

2013 कुम्भ और 2025 के महाकुम्भ की तुलना कर सपा के भ्रष्टाचार को सीएम योगी ने खोला

Posted by - February 19, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महाकुम्भ 2025 के दिव्य-भव्य…
CM Yogi

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

Posted by - April 6, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…