Umar

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

1056 0

नोएडा।  रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बरौला गांव के नितिन कुमार ने थाना सेक्टर 49 में तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके भाई अमित तथा प्रिंस मावी से राममेहर, दीपक, मोनू तथा शर्मा आदि चार लोगों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिये और उन्होंने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया।

कोरोना फैलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने इस ठगी में शामिल राममेहर रविवार को  को गिरफ्तार किया और वह हरियाणा के हसन जिले के गंगी तेहड़ी गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से रेलवे के दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Post

raam

अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा एयरपोर्टः सीएम

Posted by - April 7, 2022 0
लखनऊ: अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Ayodhya International Airport) के लिए नागरिक उड्डयन विभाग और भारतीय विमानपत्तन बीच भूमि लीज एग्रीमेंट हुआ।…
Diabetic Retinopathy Treatment Center

डायबिटिक मरीजों के लिए योगी सरकार स्थापित करेगी रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर

Posted by - May 5, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में जल्‍द ही योगी सरकार डायबिटिक रेटिनोपैथी ट्रीटमेंट सेंटर (Diabetic Retinopathy Treatment Center ) की स्‍थापना करने जा रही…

उन्नाव दुष्कर्म कांड : पीडिता के सपोर्ट में उतरीं माया और प्रियंका, महिला आयोग DGP को भेजा नोटिस

Posted by - July 29, 2019 0
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसका परिवार रायबरेली जाते समय सड़क…