governor,अधिकारियों

राज्यपाल ने राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की

897 0

देहरादून।  राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्यपाल ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना।

बैठक में राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बहुत महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि नियमानुसार चेकिंग के साथ-साथ राजभवन में आने वाले सभी आगन्तुकों के स्वागत और सम्मान का भी सदैव ध्यान रखा जाय।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी को कोई भी परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। राज्यपाल ने सुरक्षाकर्मियों के बैरक का सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ उनके बैठने के स्थान व शौचालय आदि को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा।

नामांकन के बाद बोले सीएम धामी, यह दशक उत्तराखंड का दशक है

बैठक में विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाती एस.भदौरिया, परिसहाय राज्यपाल रचिता जुयाल, वित्त नियंत्रक डॉ.तृप्ति श्रीवास्तव विशेषकार्याधिकारी वी.पी.नौटियाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार, कम्प्ट्रोलर प्रमोद चमोली के अलावा राजभवन में तैनात सुरक्षा कार्मिक उपस्थित थे।

सीईओ ऋतु माहेश्वरी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न

Posted by - October 24, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) की अध्यक्षता में आज गुरुवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास…
IAS Ranveer Singh

त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास पर गिरी गाज, सूचना महानिदेशक पद से हटाए गए मेहरबान सिंह बिष्ट

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। तीरथ सरकार ने मेहरबान सिंह बिष्ट (Meharban Singh Bisht) को सूचना महानिदेशक पद से हटा दिया है। उत्तराखंड में…
CM Dhami watched The Kerala Story film

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

Posted by - May 9, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार The Kerala Story फिल्म देखी। इस दौरान…
JAMMU KASHMIR ARMY

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Posted by - March 22, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां  (Shopian Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय…
गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

Posted by - March 16, 2021 0
 पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार ने सोमवार को गोसाईगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, हवालात,…