मायावती ने भारत बंद का किया समर्थन, केंद्र सरकार से की अपील

612 0

नोएडा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के आह्वान पर किसानों के समर्थन में कई राजनीति पार्टियां उतर आई हैं। आम आदमी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। रविवार को ट्वीट कर मायावती ने कहा कि शांतिपूर्ण भारत बंद को बीएसपी का समर्थन है।

मायावती ने लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से असहमत व दुखी देश के किसान इनकी वापसी की मांग को लेकर लगभग 10 महीने से पूरे देश व खासकर दिल्ली के आसपास के राज्यों में तीव्र आन्दोलित हैं और कल ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है जिसके शान्तिपूर्ण आयोजन को बीएसपी का समर्थन है।

मायावती ने केद्र से की अपील

उन्होंने केन्द्र सरकार से भी फिर से अपील है कि किसान समाज के प्रति उचित सहानुभूति व संवेदनशीलता दिखाते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस ले तथा आगे उचित सलाह-मश्विरा व इनकी सहमति से नया कानून लाए ताकि इस समस्या का समाधान हो। किसान खुश व खुशहाल तो देश खुश व खुशहाल।

भारत बंद को आप का भी समर्थन

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों का समर्थन किया है। पार्टी का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को जारी भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है।
आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘काले कानूनों’ के खिलाफ हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं। आप 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी भारत बंद के आह्वान का समर्थन करती है। किसान संघ ने कहा कि वे केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद रखेंगे।

Related Post

CM Yogi paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary

जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुम्भ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार- सीएम योगी

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…
CM Dhami

चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प

Posted by - February 24, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअल…
Muhammadpur

मुहम्मदपुर का बदला नाम, अब हुआ माधवपुरम, बीजेपी अध्यक्ष ने लगाया बोर्ड

Posted by - April 27, 2022 0
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के मोहम्मदपुर (Muhammadpur) गांव का नाम अब माधवपुरम (Madhavpuram) हो गया है। मुहम्मदपुर (Muhammadpur)…