Umar

मतदान कर्मियों को बंधक बना हंगामा करने के आरोप में सात गिरफ्तार

888 0

बलिया। जिले के दोकटी क्षेत्र के शिवपुर नौरंगा गांव में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) सम्पन्न होने के बाद फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान कर्मियों को बंधक बनाने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने सात व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में सभी सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने से नाराज भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह रात में समर्थकों सहित दोकटी थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

प्रधान प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि दोकटी थाना के प्रभारी अमित कुमार सिंह की शिकायत पर दोकटी थाना में सोमवार देर रात सात व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव में स्थित शिवपुर नौरंगा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर मतदान सम्पन्न होने के बाद फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के बाहर ग्रामीणों ने धरना दिया।

पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा मामले में पूर्व सांसद समेत दो गिरफ्तार

यादव ने बताया कि साथ ही उन्होंने कुछ मतदान कर्मियों को बंधक भी बना लिया और विद्यालय के द्वार का ताला तोड़कर चुनाव दल व पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की।

Related Post

झाविमो की पांचवीं सूची जारी

झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, सरोज सिंह को धनबाद से टिकट

Posted by - November 23, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने शनिवार को अपने प्रत्‍याशियों…
CM

अस्‍पतालों में जारी अलर्ट, सीएम ने कोविड नियमों के सख्‍ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण (Corona infection) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया…
AK Sharma

पूर्वांचल की जनता समय आने पर अपना समर्थन सही व्यक्ति को नहीं देती: एके शर्मा

Posted by - June 18, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 साल पूरा होने के…