फिल्म गलतियां के सेट पर मचा ड्रामा, प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच और गौरी वानखेड़े के बीच हुई कहासुनी

897 0

बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी अक्सर होती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां फिल्म की हीरोइन गौरी वानखेड़े ने  एक्टर -प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच   को फिल्म छोड़ने की धमकी दे डाली इस कारण वी वी एंटरटेनमेंट  के बैनर तले बन रही फिल्म गलतियां  मुश्किल में आ गई है.

 

आपको बता दें कि प्रोड्यूसर के अनुसार फिल्म का 90% भाग कंप्लीट हो चुका है. पिछले कुछ महीनों से इसकी शूटिंग हरियाणा , मुंबई और मुंबई के आसपास के इलाकों में चल रही थी. इसी क्रम में मीरा भयंदर की एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में फिल्म के क्लाइमेट की शूटिंग के दौरान विनोद दुलगांच और हीरोइन गौरी वानखेड़े   में  विवाद हो गया. इस दौरान वहां फिल्म के डायरेक्टर मौसम अली एक्टर  मुश्ताक़ खान, शाहबाज़ खान, हैरी जोश और सुनील पाल भी    मौजूद थे.

 

फिल्म के  एक्टर -प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच   का कहना है कि वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तो को अलग-अलग रखते हैं. उनकी किसी दोस्त से गौरी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए ना जाने वह इतनी नाराज क्यों हो गई. उनका यह भी कहना है कि लगभग 1 महीने से फिल्म की शूटिंग चल रही है कभी भी इस तरह की कोई घटना नहीं हुई फिल्म के बाकी एक्टर शाहबाज खान, मुस्ताक खान, हैरी जोश सभी फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं अगर गोरी भी ऐसा ही करें तो बेहतर है.

 

दरअसल मामला यह था कि मीरा रोड की एक अंडर कंस्ट्रक्शन   बिल्डिंग में शूटिंग के दौरान फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच की एक महिला मित्र उनसे मिलने आई थी. जो फिल्म की एक्ट्रेस गौरी वानखेड़े को अच्छा नहीं लगा. गोरी का कहना है कि विनोद का ध्यान फिल्म पर ना होकर कहीं और है. मीडिया से हुई बातचीत में गोरी ने बताया कि अब वे इस फिल्म को नहीं कर रही है.

 

एक्टर शाहबाज खान ने इस बारे में कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वाभाविक है लेकिन एक आर्टिस्ट कमिटमेंट का पक्का होता है इसलिए उनका अनुमान है कि गोरी भी फिर से फिल्म के लिए मान जाएगी.

 

Video Link – https://www.youtube.com/watch?v=T2PcW3O1HWs

Related Post

फिल्म 'बैड बॉय'

सलमान ने फिल्म ‘बैड बॉय’ का पोस्टर शेयर कर मिथुन के बेटे को दी बधाई

Posted by - May 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर…
सूर्यवंशी

‘सूर्यवंशी’ के प्रोमो वीडियो में दिखा ट्रिपल एक्शन, 2020 में 27 मार्च को होगी रिलीज

Posted by - December 28, 2019 0
मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार मुख्य…

न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर से मिले उमेश शुक्ला, सोशल मीडिया पर फोटो की शेयर

Posted by - June 11, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। उमेश शुक्ला लेखक अभिजात जोशी और सौम्या जोशी के साथ हाल ही में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से…