प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

1244 0

गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया और उसके बाद फांसी ( Suicide) पर लटक गया। वीडियो में कारोबारी ने पूर्व प्रेमिका के चाचा और पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है कि प्रेमिका को मैसेज कर खैरियत पूछने पर उसके पिता और चाचा ने फोन करके जान से मारने और पुलिस में केस दर्ज करवाने की धमकी दी। जिसके कारण वह अपनी जीवन लीला ( Suicide)समाप्त कर रहा है।

मामले की तहरीर मृतक के पिता ने थाना सिहानी गेट में दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। थाना सिहानी गेट इलाके के ग्राम बौंझा में रहने वाले शीशा कारोबारी अंकित कश्यप (26) का एक युवती से फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती होने के बाद प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Oxygen की कमी पर Kangana Ranaut ने किया ट्वीट, की यह अपील

इस दौरान दोनों के बीच शादी करने के वादे भी हुए। लेकिन अचानक ही युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह कर दी तो अंकित तभी से परेशान रहने लगा और शादी के 3 महीने बाद अंकित कश्यप ने पूर्व प्रेमिका को इंस्टाग्राम (Instagram) पर मैसेज किया। जिसका कोई जबाब नहीं आया। इसकी जानकारी युवती की ससुराल पक्ष को ना हो और उसके जीवन में खलल ना पड़ जाए, इसलिए युवती ने अंकित के द्वारा की गई मैसेज ( Facebook) की जानकारी अपने पिता गंगा शरण बबलू और चाचा नरेंद्र बिल्लू को दी।

आरोप है कि इस पर दोनों ने कारोबारी को जान से मरवाने के साथ जेल भिजवाने की धमकी दी। जिससे आहत होकर कारोबारी ने फांसी लगा लिया। वीडियो में कहा है कि हम दोनों के संबंध करीब तीन साल तक रहे। दोनों ने आपस में शादी का वादा भी किया, लेकिन दूसरी जगह शादी होने के बाद भी वह अपनी प्रेमिका को दुखी या परेशान नहीं देखना चाहता था। उसके जीवन में खलल भी नहीं डालना चाहता था। वह केवल उसकी खैरियत के बारे में जानकारी कर रहा था।

IPL 2021 : KKR के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, आज का मैच रद्द

अंकित ने अपनी वीडियो में कहा कि इस बात से वह बेहद दुखी है कि इस मैसेज का उसने उसे कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि अपने चाचा और पिता को इस मैसेज की जानकारी दी। जिसके बाद उसे जान से मारने और जेल में बंद करवाने की धमकी दी गई। अब वह जीना नहीं चाहता और अपना जीवन समाप्त कर रहा है।

Related Post

Amrit Snan

अमृत मिशन की अनूठी पहल लोगों को अमृत स्नान के साथ दिया स्वच्छता का सन्देश

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके…
AK Sharma

उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: एके शर्मा

Posted by - July 5, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को…
Shramdaan

योगी सरकार की अनूठी पहल : विद्यार्थी श्रमदान से सजाएंगे विद्यालय और छात्रावास

Posted by - September 14, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और…
Dog Shelter Home

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया…