Murder

प्रधान प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या

881 0

भदोही। भदोही विकासखंड के डुडवा धर्मपुरी गांव के ग्राम प्रधान प्रत्याशी लालजी गौतम (54) की मंगलवार को कथित तौर पर लाठी से पीट -पीट कर हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे बाद भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जाम खत्म कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रयांक जैन ने बताया कि  इस मामले में नामजद सुरेश गौतम ,झल्लू ,कल्लू ,भोला को हिरासत में ले लिया गया है। जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को लालजी गौतम का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के चार -चार घायल हुए थे।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात फिर से दोनों पक्षों की तरफ से लाठीबाजी हुई, जिसमें घायल हुए लालजी गौतम की आज सुबह मौत हो गई।

दो बसों की टक्कर में चालकों समेत तीन लोगों की मौत, छह अन्य घायल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोमवार रात किसी तरह की मारपीट की घटना से इंकार किया है जबकि लालजी के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने लालजी और उनके दिव्यांग बेटे को लाठी से पिटाई की, जिससे लालजी की मौत हो गई।

प्रयांक जैन के मुताबिक आरंभिक जांच में दोनों पड़ोसी का जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई लेकिन पुलिस हर तरीके से जांच में जुटी है। उन्होंने बताया गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम, विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों को मिली मंजूरी

Posted by - December 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने उच्च शिक्षा (Higher Education) क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाले चार विधेयकों को सर्वसम्मति से…
CM Yogi

संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना: सीएम योगी

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की बैठक में लंबित आवासीय और…
CM Yogi

भारत की जो सीमा राम और कृष्ण ने तय की थी वही आज भी है : सीएम योगी

Posted by - January 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण ने…
AK Sharma

प्रदेश की ऊर्जा संस्थाओं की वित्तीय क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ: एके शर्मा

Posted by - November 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों…