असरानी और शगुफ्ता अली से बहुत कुछ सीखा बोली नेहा सल्होत्रा और सनम जीया

1096 0

अभिनेत्री नेहा सल्होत्रा और सनम जीया का कहना है कि उन्हें ‘शादी के पतासे” फिल्म के दोरान दिग्गज अभिनेता असरानी और शगुफ्ता अली से बहुत कुछ सीखने को मिला!

शादी के पतासे – एक ट्रेडिशनल फॅमिली ड्रामा जो मॉडर्न दिन में सेट फिल्म हैं, जिसमे दिग्गज अभिनेता असरानी, टेलीविजन की जानी-मानी कलाकार शगुफ्ता अली, अर्जुन मन्हास, नेहा सल्होत्रा और बहुत सारे एक्टरस नजर आने वाले हैं.

अपनी हालिया मीडिया बातचीत के दौरान नेहा सल्होत्रा ने फिल्म में असरानी और शगुफ्ता अली के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए बताया, “असरानी और शगुफ्ता अली के साथ काम करना बहुत ही अद्भुत रहा, मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। एक एक्टर को किस तरह बात करनी चाहिए, चलना चाहिए, अभिनय करना चाहिए, आपका व्यक्तित्व कैसा हो, और अपने आप को कैसे प्रेजेंट करना है, मुझे वरिष्ठ कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिला”

“असरानी जी एक बहुमुखी अभिनेता हैं. हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात हैं. मुझे अभी भी याद है, वह सेट्स पर बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं. वह कभी समय बर्बाद नहीं करते, वह सेट पर आकर हमेश सीन को बेहतर बनाने के बारे में बात करते. मुझे अब भी वह पल याद है जो उन्होंने हम सभी नए कलाकारों के साथ बिताये, उन्होंने कहा कि वह थोड़े आशंकित थे कि वह सेट पर नौसिखिया के साथ काम करने वाले हैं लेकिन एक बार जब उन्होंने हम जैसी नई प्रतिभा के साथ काम किया,तो उन्होंने महसूस किया कि बेशक हम नए एक्टर हैं लेकिन हम में कला की कमी नहीं हैं. एक वरिष्ठ अभिनेता से ऐसी प्रशंसा पाना बहुत बड़ी बात हैं”

ऐसा ही कुछ सनम जीया का कहना हैं, वह बोली, “भगवान की कृपा से, इस उद्योग में मेरी यात्रा शानदार रही और लोगों ने मेरे काम की सराहना की। मैंने शाहिद काज़मी के साथ 3 फिल्में की हैं और मुझे लगता है कि वह एक ग्रेट डायरेक्टर हैं”

वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, समन बोली, “अनुभवी अभिनेता असरानी का व्यक्तित्व काफी अच्छा है और मुझे गर्व महसूस होता है कि मैंने उनके साथ एक फिल्म की है। सेट पर मेरा पहला दृश्य असरानी और वरिष्ठ अभिनेत्री मुगफता अली के साथ था। मैं बहुत नर्वस थी लेकिन हमने एक ही टेक में सीन ओके कर दिया”

अपकमिंग ड्रामा फिल्म को शाहिद काज़मी ने डायरेक्ट और प्रोडूस किया हैं, सजाद खाकी फिल्म के को-प्रोडूसर हैं. इस फिल्म में सनम ज़ेया, रानी भान, हुसैन खान, मुश्ताक अली, तारिक इम्तियाज और मोना भान जैसे एक्टर नजर आने वाले हैं!

फिल्म आगामी 19 जुलाई 2019 को रिलीज़ होगी.

Related Post

कौन बनेगा करोड़पति की प्रतिभागी राकेश शर्मा

कौन बनेगा करोड़पति की प्रतिभागी राकेश शर्मा रूढ़िवादिता को तोड़ बनी मिशाल, जीते 25 लाख

Posted by - September 13, 2019 0
  नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11’ में कई प्रतिभागी के सपनों को हकीकत में बदल रहा है। गुरुवार…
Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…
साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

Posted by - May 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता…

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, शेयर की रोमांटिक Photos

Posted by - October 25, 2021 0
राजस्थान का उदयपुर शहर डेस्टिनेशन वेडिंग, प्री-वेडिंग शूट्स के साथ-साथ अब लोगों के लिए अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के…