लोकसभा चुनाव 2019

बीजेपी के संकल्प पत्र पर सियासत तेज, राहुल ने कहा – बंद कमरे में तैयार किया गया है घोषणापत्र

1336 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने bjp के संकल्प पत्र को ‘एक व्यक्ति’ की आवाज करार देते हुए मंगलवार यानी आज आरोप लगाया कि इस घोषणापत्र को बंद कमरे में तैयार किया गया है। यह घमंड से भरा हुआ है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव दिखता है।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल का बड़ा बयान, स्मृति और नकवी ने किया पलटवार 

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।’ उन्होंने दावा किया, ‘भाजपा का घोषणापत्र बंद कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी है और अहंकार से भरा है।’

ये भी पढ़ें :-अमित शाह और सीएम की देर रात तक चली बैठक, इन सीटों को लेकर हुआ मंथन 

जानकारी के मुताबिक सोमवार यानी बीते कल कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके बीजेपी के घोषणापत्र को झूठा बताया था। पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा था कि पीएम मोदी को संकल्प पत्र नहीं, बल्कि माफीनामा जारी करना चाहिए था। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने घोषणापत्र से गायब मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला किया था।

Related Post

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, 4 नए मेडिकल कालेज की रखी नींव

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान को 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी…
CM Yogi

योगी सरकार ने लिया संज्ञान तो समस्या का हुआ समाधान, 35 हजार बीसी सखियों के एल-0 डिवाइस दोबारा हुए एक्टिवेट

Posted by - November 8, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों की खुशहाली को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उनकी यह संवेदना अक्सर देखने…
AK Sharma

अबतक की सबसे सफल योजना रही ओटीएस, उपभोक्ताओं ने बकाये में मिली छूट का लिया भरपूर लाभ

Posted by - December 23, 2023 0
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को अपने बकाये की राशि चुकाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना…

प्रियंका ने मैगजीन के लिए करवाया ऐसा फोटोशूट, हुई वायरल

Posted by - June 6, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा अपनी वेडिंग लाइफ खूब एंज्वॉय कर रही हैं।अक्सर उन्हें पति निक जोनस के साथ घूमते-फिरते देखा…