सलीम खान

इस शो के दौरान सलीम खान ने बंया किया अपना दर्द

1481 0

मुंबई। सलमान  का अपने पिता सलीम खान से गहरा रिश्ता है।  सलमान खान आज भले ही दुनिया के लिए एक बड़े सुपरस्टार है, लेकिन घर में वो एक फैमिली पर्सन हैं।  नीलेश मिश्रा के चैट शो द स्लो इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया, एक वक्त ऐसा भी आया जब जेल में सलमान खान का नाम बदलकर उसे 343 बुलाने लगे थे।  सलीम खान को यह सुनकर बहुत तकलीफ होती थी।

ये भी पढ़ें :-फूट-फूट कर रोईं नेहा कक्कड़ 

आपको बता दें इस इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा- हिट एंड रन केस में सलमान खान को 18 दिन की जेल हुई थी।मैं एक बार सलमान खान को मिलने के लिए जोधपुर जेल गया था।  सलीम के कहने पर जेलर ने कहा- 343 को लेकर आओ। जब हमने पलटकर देखा तो 343 सलमान खान था। सलमान की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। उसके बाल बिखरे हुए थे। इसके बाद जेलर ने कहा उसे फिर बंद करो दो। सलीम खान ने कहा कि सलमान को देखकर हमे लगा कि जेल में नाम कैसे नंबर में बदल जाता है।

ये भी पढ़ें :-आखिरी बजट के दौरान पीयूष गोयल ने की ‘उरी’ तारीफ 

जानकारीके मुताबिक उस दौरान मुझे एक बात समझ नहीं आई कि कानून में मां के लिए कोई जगह क्यों नहीं है।  जब मां ने कुछ नहीं किया तो उसे क्यों सजा मिलती है।  सलीम खान यहां सलमान के कंसर्न में सलमा खान को लेकर बात कर रहे थे।  उन्होंने बताया, हम पानी पीते हुए, एसी चलाते समय भी तकलीफ महसूस करते थे।  यही सोचते थे कि वो वहां कैसे होगा।  उसने बताया था कि एक दरी डाल देते हैं जमीन पर, पास में पानी की बाल्टी रख देते हैं।

 

Related Post

सोनिया - स्मृति

रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता

Posted by - April 11, 2019 0
रायबरेली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यानी गुरुवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया कांग्रेस कार्यालय…
ट्रैवेलिंग फूडी सारांश

ट्रैवेलिंग फूडी सारांश में 28 फरवरी को लखनऊ में, अपने अनुभव करते हैं कलमबद्ध

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। खाने को खाकर बताने के शौकीन ट्रेवेलिंग फूडी सारांश 28 फरवरी को राजधानी में तीन दिन रहकर लखनऊ की…