zydus verafin

जायडस की Virafin को DCGI की मंजूरी, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद

23785 0

ऩई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है और हर दिन रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना को मात देने के मिशन को रफ्तार देने के लिए भारत सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को भारत के ड्रग्स रेगुलेटर की ओर से Zydus की Virafin को मंजूरी दे दी गई है।

इस Virafin का इस्तेमाल कोरोना पीड़ितों के इलाज में किया जा सकेगा। शुक्रवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने जायडस zydus verafin  की इस ड्रग को मंजूरी दी।

ट्रायल्स में दिखे हैं शानदार नतीजे

जायडस का दावा है कि इसके इस्तेमाल के बाद 7 दिन में 91.15 फीसदी कोरोना पीड़ितों का RT-PCR टेस्ट नेगेटिव आया है। इस एंटीवायरल ड्रग के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों को राहत मिलती है और लड़ने की ताकत मिलती है।

कंपनी का दावा है कि कोरोना होने के शुरुआती वक्त में अगर Virafin दी जाती है, तो मरीज को कोरोना से उबरने में मदद मिलेगी और कम तकलीफ होगी।अभी ये ड्रग्स सिर्फ डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी मरीज को दी जाएगी, इन्हें अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने इस ड्रग का भारत के करीब 25 सेंटर्स पर ट्रायल किया था, जिसमें अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं. यही कारण है कि इस ड्रग को लेने के 7 दिन बाद कोरोना मरीज में अंतर देखने को मिले हैं और RT-PCR कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Related Post

PM Modi

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - December 25, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी…
TVSN Prasad

मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Posted by - April 16, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (Ambedkar Jayanti)…
CM Vishnudev Sai

हम अपने राज्य के साथ ही पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहे: CM साय

Posted by - September 11, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…
CM Yogi

सड़क की तरह शासकीय भवनों के अनुरक्षण के लिये भी लागू होगी 05 वर्ष की अनुरक्षण व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने…