Constable

संकट में योगी पुलिस, सिपाही की गला रेतकर हुई निर्मम हत्या

613 0

कानुपर: कानपुर (Kanpur) के बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या (Murder) कर दी गई। सुबह कमरे में थाने का एक सिपाही (Constable) मिलने पहुंचा, तो उसे सिपाही का रक्तरंजित शव (Dead Body) बेड पर पड़ा मिला। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर और सीओ बिल्हौर भी मौके पर जांच करने पहुंचे।

बता दें कि बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाले कांस्टेबल देश दीपक कुमार (30) तैनात थे। इसके साथ ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ पाया।

किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या (Murder) कर दी थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।

यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, UPSSSC ने जारी की नई डेट

सिपाही की 22 अप्रैल को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही शादी की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंध को भी जोड़कर देख रही है। सिपाही की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच की जा रही है, जिससे कि हत्याकांड का खुलासा हो सके।

यूपी पुलिस के सिपाही की गला रेतकर निर्मम हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजीत शव

Related Post

Yogi Government's Sanskrit promotion efforts received national honor

योगी सरकार के संस्कृत संवर्धन प्रयासों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली: संस्कृत (Sanskrit) भाषा के प्रचार-प्रसार और पुनरुत्थान के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को ऐतिहासिक सफलता मिली है। योगी…
CM Yogi

पीएम के नेतृत्व में सुरक्षा, समृद्धि व सुशासन को मिला जनता-जनार्दन का आशीर्वादः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर…
1912

1912 पर उपभोक्ता जब भी कॉल करें तो नंबर हर हाल में उठना चाहिए: आशीष गोयल

Posted by - June 2, 2024 0
लखनऊ। भीषण गर्मी में विद्युत समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) टोल फ्री नंबर 1912 को…