Piyush Goyal

योगी आदित्यनाथ हैं इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया : पीयूष गोयल

457 0

वाराणसी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया’ बताते हुए कहा कि आज यूपी में जिस तेज गति से कार्य हो रहा है, वैसा कार्य पूरे भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आज विकास के प्रतीक के रूप में पीएम मोदी के साथ काम कर रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बड़ालालपुर स्थित पं. दीन दयाल हस्तकला संकुल सभागार में भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई ) की ओर से आयोजित दो दिवसीय पीएम गति शक्ति मल्टी मॉडल जल मार्ग शिखर सम्मेलन में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री की सराहना कर रहे थे।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी के साथ फ्री वेज़, एक्सप्रेस वेज, डेडिकेटेड कॉरीडोर, इनलैंड वॉटर वेज़ और एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, वो अपने आप में एक मिसाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस प्रकार से यूपी के इन्फ्रास्ट्रक्चर को चार चांद लगा रहे हैं, उसके लिए यूपी ही नहीं पूरा देश उनका आभारी है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम गति शक्ति के इस दो दिवसीय सम्मेलन में हम उन सभी संभावनाओं को तलाशेंगे। ताकि प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में मदद मिले। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Related Post

सीएम भूपेश बघेल का आरोप, कहा- मुझे राज्य में आने नहीं दे रही यूपी सरकार

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने यूपी सरकार पर…
Navratri

नवरात्रि में प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

Posted by - September 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग आगामी नवरात्रि (Navratri) पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी…
CM Pramod Sawant

संगम में स्नान कर अभिभूत हुए गोवा के सीएम सावंत, योगी सरकार के प्रयासों को सराहा

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में देश-विदेश से दिग्गजों के आने का क्रम लगातार जारी है। महाकुम्भ में आने वाला…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…