Unnao Case: ऐक्शन में योगी, बच्ची के इलाज को KGMU से भेजी डॉक्टरों की स्पेशल टीम

931 0

लखनऊ। बुधवार देर रात उन्नाव जिले से सामने आई घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम योगी(CM Yogi Adityanath) ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को अस्वस्थ बच्ची की बेहतर देखरेख और इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू (KGMU) के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम कानपुर भेजने का निर्देश दिए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई।

जाने क्या मामला:-

यूपी के उन्नाव जिला स्थित असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में बुधवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब कोमल(16), काजल (13), रोशनी (17) बबुरहा नाला के पास खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी देर शाम तक जब तीनों बच्चियां घर पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत में तीनों लड़कियां कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में पाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तीनों बच्चियों को लेकर परिवारजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दो बच्चियों (कोमल व काजल) को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोशनी को तुरन्त बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके चलते उसका इलाज इस समय कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल में चल रहा है।

सरकारी खर्च पर होगा बच्ची का इलाज

सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने आलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिंदगी और मौत से जूझ रही बच्ची का सरकारी खर्च पर बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम के मुताबिक, तीनों बच्चियों को विषैला प्रदार्थ दिया गया था। जिसकी वजह से 2 बच्चियों की मौत और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों की देखरेख में हो रही घटना के सभी पहलुओं की जांच

यूपी पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने इसे सस्पेक्टेड केस ऑफ पॉइजनिंग बताया है। इसके चलते डॉक्टर्स की टीमें बेहोश बच्ची को बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरे मामले को देखते हुए जांच के लिए स्थानीय थाने की पुलिस की ओर से 6 टीमें गठित की गई हैं, साथ ही घटनाक्रम की तफतीश के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

Related Post

अमित शाह

अमित शाह बोले- जम्मू-कश्मीर कर्फ्यू जैसे कोई हालात नहीं, पत्थरबाजी में आई कमी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यसभा में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर…
CM Yogi

मैं दावे से कह रहा हूं कि आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है।…
Suresh Khanna

UP Budget: कभी बीमारू प्रदेश कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश को योगी सरकार ने बनाया देश का उत्तम प्रदेश

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रभावी कदम…
विजेंदर सिंह

राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी शादी भी करवाएंगे : विजेंदर सिंह

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा कि यह तय है कि राहुल गांधी…