pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

192 0

लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ रही दिक्कतों से अब राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद 21 अप्रैल से विशेष कैंप आयोजित करने जा रही है। यह कैंप 25 अप्रैल तक चलेंगे। जो सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे। फिलहाल योजना का शुभारंभ राजधानी लखनऊ और सुल्तानपुर से किया जा रहा है।

इन कैंपों में भवन के आवंटन, कब्जा, प्रबंधन सूचना प्रणाली ( एमआईएस ) पोर्टल पर एंट्री सहित सभी औपचारिकताओं की पूर्ति की जाएगी।खास बात यह है कि आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

जिनके आधार पर जांच की जाएगी। लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास के लिए यह कैंप उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, कार्यालय परिसर, सेक्टर-9, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड पर लगेगा। वहीं सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए यह कैंप संपत्ति प्रबंध कार्यालय, ऑफिस कम शॉपिंग काम्प्लेक्स, अंगूरीबाग अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।

मौके पर ही किया जाएगा समस्या का समाधान

जनपद लखनऊ और सुल्तानपुर के निर्माणाधीन भवनों के आवंटियों की समस्याओं जैसे कब्जा, भुगतान, पोर्टल पर नाम दर्ज कराने जैसी परेशानियों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। किसी व्यक्ति ने निर्धारित समय पर औपचारिकताएं पूरी नहीं की तो उनका आवंटन निरस्त भी किया जा सकता है।

इसलिए सभी लाभार्थियों को अपने जरूरी कागजात कैंप में अपने साथ लेकर पहुंचना होगा। इन कैंपों में आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ सूडा और डूडा के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो आवंटियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराएंगे।

Related Post

AK Sharma

महाकुंभ को ध्यान में रख सभी निकायों में श्रद्धालुओं के लिए हो व्यवस्था: एके शर्मा

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कुम्भ मेला…
AK Sharma

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए एके शर्मा, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के बीएसए ग्राउण्ड…
Workshop on Urban Flood Management and Drainage

शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी पर कार्यशाला का आयोजन

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग और कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज द्वारा आयोजित ‘शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी’…
अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना…
Siberian birds will stay with us till Maha Kumbh

महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। अद्भुत महाकुंभ (Maha Kumbh) का साक्षी बनने लुप्तप्राय इंडियन स्कीमर का 150 जोड़ा यहां आ चुका है। संगम की…