SriAnna

‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार, जागरुकता के लिए कार्य योजना तैयार

301 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता को ‘पुष्टाहार” से लाभान्वित करने के लिए योगी सरकार ने अब मिलेट्स ( Millets)  यानी ‘ अन्न’ के प्रति जागरुकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित ‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’ के माध्यम से अन्न के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

कार्य योजना के अंतर्गत न केवल मिलेट्स ( Millets)  से बनने वाली रेसिपीज को बढ़ावा दिया जाएगा बल्कि उनके बारे में जागरुकता भी फैलाई जाएगी। इसके अंतर्गत अब तक मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए गए, मगर अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे प्रदेश वृहद स्तर पर आमजन द्वारा प्रयोग में लाए जाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का सहारा लिया जाएगा। न केवल प्रदेश के सभी जिलों में उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बल्कि इसे छात्रों के करिकुलम में भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, उससे पहले शिक्षकों को भी जागरूक करने की आवश्यकता होगी। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश भर में अध्यापकों के प्रशिक्षण कार्य को भी प्रारंभ किए जाने की तैयारी कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि भारत विश्व में मिलेट्स ( Millets)  एक्सपोर्ट्स के लिहाज से दूसरे पायदान पर है तथा केन्द्र्स सरकार की महत्वकांक्षी योजना है कि भारत को आगामी वर्षों में ‘नंबर वन मिलेट्स एक्सपोर्टर कंट्री’ के रूप में जाना जाए। ऐसे में, देश के फूड बास्केट के तौर पर विख्यात प्रदेश भी एक बड़ी और सकरात्मक भूमिका का निर्वहन कर सकता है। राज्य अरकर के एक प्रवक्ता का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम को आच्छादित करने की विस्तृत कार्य योजना को हरी झंडी दे दी गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 2023 से प्रदेश भर में मिलेट्स ( Millets)  की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने का व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें उन्हें मुफ्त बीज मिनीकिट उपलब्ध कराई गई। समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों के जरिए भी मिलेट्स के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के प्रयास किए गए। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मिलेट्स आधारित संस्करण इकाई स्थापित किए जाने को भी प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, नई विस्तृत कार्य योजना के अंतर्गत अब जिला स्तर पर मिलेट्स रेसीपी विकास, उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम, स्कूल करीकुलम व अध्यापकों के व्यापक प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

छात्र-छात्राओं में होगा जागरुकता का प्रसार

मिलेट्स ( Millets)  को बढ़ावा देने के लिए जिन मेलों को प्रदेश के हर जिले में आयोजित किए जाने की योजना है, उनमें मुख्य तौर पर स्कूली छात्र-छात्राओं, अभिभआवकों व शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा। मिलेट्स के गुणों के प्रति जागरुकता लाने के लिए शैक्षणिक करिकुलम में भी इसे शामिल किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, शुरुआती स्तर पर प्रदेश भर में 200 शिक्षकों को विशिष्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हीं के माध्यम से प्रदेश के अन्य शिक्षकों को भी मिलेट्स जागरुकता कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी देगी कार्ययोजना को अंजाम

प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी इन कार्यक्रमों को लागू कराए जाने के उत्तरदायी होंगे। सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें मुख्य विकास अधिकारी बतौर उपाध्यक्ष, उप कृषि निदेशक बतौर सचिव व बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मिलेट्स के कार्यक्रम एफपीओ व जिलाधिकारी द्वारा नामित एक प्रगतिशील कृषक बतौर सदस्य प्रतिभाग करेंगे।

Related Post

शिवपाल यादव भी प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लेंगे जीत का आशीर्वाद

Posted by - November 7, 2021 0
कानपुर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) द्वारा सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत कानपुर…
AK Sharma

ट्रांसफार्मर में तेल डालने के लिए शटडाउन ले रहे कर्मचारी, ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को दिए निर्देश

Posted by - June 19, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां के रजिस्टर को चेक किया। लाग…
CM Yogi

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ। जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) (Maglev) ट्रेन, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते…
CM Yogi

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Posted by - October 16, 2025 0
सहरसा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी…