योगी

रोजगार का एक और बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रही योगी सरकार

544 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) प्रदेश में युवाओं के रोजगार (Employment) के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार करने जा रही है। प्रदेश सरकार की योजना अलीगढ़ (Aligarh) में मिनी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

साथ ही औद्योगिक क्षेत्र फर्रुखाबाद और तालकटोरा लखनऊ में अवस्थापना सुधार के कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इससे उद्योगों को चलाने में काफी आसानी होगी। प्रदेश ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है।

योगी सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच सालों में उत्तर प्रदेश देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बने और प्रदेश में हर परिवार में कम से कम एक व्यक्ति के पास रोजगार उपलब्ध हो। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योगी सरकार-2.0 तेजी से कदम बढ़ा रही है।

इसी कड़ी में प्रदेश सरकार अलीगढ़ में मिनी औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना करने जा रही है। मिनी औद्योगिक क्षेत्र के शिलान्यास को सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया है। यह मिनी औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तो योगदान देगा ही, साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दिल्ली या दूसरे महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने घर के पास ही रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़ें: हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा नेता ने शुरू किया प्याऊ, दिया ये संदेश

इसके साथ ही प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्र फर्रुखाबाद और तालकटोरा लखनऊ में अवस्थापना सुधार कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इससे यहां उद्योगों को बेहतर ढंग से चलाने में सुविधा होगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का रखें विशेष ध्यान : सीएम योगी

Related Post

cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

विकास के लिए बनेगा मॉडल डिस्ट्रिक्ट प्लान, फील्ड में जाएंगे कैबिनेट मंत्री: सीएम योगी

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के समग्र विकास के लिए सरकार ने एक नायाब खाका खींचा है जिसके तहत हर…

अपराध से तौबा करते हुए चार गैंगस्टर हाथ उठाकर पहुंचे थाने, एनकाउंटर में ढेर होने का डर

Posted by - August 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गिरफ्तारी के डर और कानूनी कार्रवाई के दबाव में आकर चार गैंगस्टर शनिवार को…
CM Yogi pays tribute to Dr. Ram Vilas Das Vedanti

डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का संपूर्ण जीवन रामकाज को समर्पित रहा : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम पहुंचकर वशिष्ठ भवन के ब्रह्मलीन महंत…

मुनव्वर राणा को लेकर भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- भारतीयों की खिलाफत की तो एनकाउंटर होगा

Posted by - July 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों योगी के दोबारा…