योगी सरकार ने दिया यादव परिवार को झटका, छीना लोहिया ट्रस्ट

1005 0

लखनऊ डेस्क। योगी सरकार ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार को बड़ा झटका देते हुए लोहिया ट्रस्ट की बिल्डिंग खाली करवा दी है। सपा के कब्जे में लंबे समय से यह बंगला था। प्रदेश सरकार ने ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद की है।

ये भी पढ़ें :-मूर्ति तोड़ने वाले कायरों, जीवन में यही तुम्हारी उपलब्धि है – प्रियंका गांधी 

आपको बता दें लोहिया ट्रस्ट को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बनाया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने का आदेश दिया था जो सरकारी खर्चे पर चल रहे थे, और सरकारी आवंटन किया गया था।

ये भी पढ़ें :-भारत की इस बेटी ने पहली अंतरिक्ष यात्री बन, रचा था इतिहास 

जानकारी के मुताबिक लोक प्रहरी की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस एसएन शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि लोहिया ट्रस्ट समेत कई बंगले नियम विरुद्ध आवंटित किए गए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट व सोसाइटी के अनधिकृत बंगलों को चार माह में खाली कराने के लिए कहा था।

Related Post

BJP CONDIDATE MAID KALITA MAJHI

तो BJP ने बनाया घरेलू सहायिका को उम्मीदवार, बोलीं- लंगड़े पैरों से चुनाव कैसे लड़ेंगी ममता दीदी

Posted by - March 22, 2021 0
औसग्राम (पूर्वी बर्धमान) । पश्चिम बंगाल के चुनाव में कुछ ही दिन का वक्त शेष रह गया है। सत्ताधारी TMC…
अहमद पटेल

महाराष्ट्र में आज का दिन इतिहास में काली स्याही से लिखा जाएगा : अहमद पटेल

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल ने कहा कि हमारे सारे विधायक साथ हैं। कांग्रेस, एनसीपी और…