AK Sharma

योगी सरकार ने एससीआर गठन के अध्यादेश को दी मंजूरी

410 0

लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों (SCR) के गठन अध्यादेश से जुड़े प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि काफी समय से नागरिकों की सुविधा की दृष्टि ये आवश्यकता महसूस की जा रही थी कि जो राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) हैं खासतौर पर बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव सहित वो जिले जो लखनऊ के पड़ोसी हैं वहां अनियोजित विकास न हो। इसका उद्देश्य ये है कि दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर यहां नियोजित विकास किया जा सके।

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, निजी नलकूप पर नहीं देना होगा बिजली बिल

उन्होने (AK Sharma) बताया कि इस अध्यादेश के तहत सभी प्राधिकरणों के कोऑपरेशन और कोऑर्डिनेशन से विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। किसी प्राधिकरण का मर्जर नहीं होगा, सभी का अस्तित्व बरकरार रहेगा।

Related Post

NSDL

एनएसडीएल के ‘मार्केट का एकलव्य- एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी…

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए…
G. Kishan Reddy

देश ही नहीं दुनिया के दिलों की भी लता दीदी ने जीता: जी. किशन रेड्डी

Posted by - September 28, 2022 0
अयोध्या। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  जी. किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi did worship of Ramlala

सीएम ने किए हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन

Posted by - November 9, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले सीएम सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर…
UP State Medical

सभी 12 संस्थानों के 2 फैकल्टी सदस्यों को स्टेट मेडिकल फैकल्टी करेगी प्रशिक्षित

Posted by - December 2, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार का मिशन निरामया: निरंतर प्रगति की ओर बढ़…